Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»राजनैतिक»पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत किस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव? जानिए- कांग्रेस ने क्या तय किया
    राजनैतिक

    पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत किस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव? जानिए- कांग्रेस ने क्या तय किया

    By Himachal VartaJanuary 12, 2022
    Facebook WhatsApp

    12 जनवरी { हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- उत्तराखंड में डीडीहाट सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव लड़ सकते हैं. दरअसल कांग्रेस के इस सीट से सभी 8 दावेदारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं और हरीश रावत को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की है.

    2022: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं. इसी के साथ कई पार्टियों द्वारा अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की जा रही है. वहीं खबरें हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत  डीडीहाट  विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. कांग्रेस  के डीडीहाट सीट से सभी 8 दावेदारों ने हरीश रावत को इस सीट से प्रत्याशी बनाये जाने की मांग की.

    डीडीहाट सीट 25 साल से भाजपा के कब्जे में है

    बता दें कि हरीश रावत को डीडीहाट सीट से उम्मीदवार बनाने जानें के प्रस्ताव को कांग्रेस दावेदारों ने सर्वसम्मति से पास कर प्रदेश नेतृत्व को भेजा है. गौरतलब है कि डीडीहाट सीट 25 साल से भाजपा के कब्जे में है. इस सीट से भाजपा के बिशन सिंह चुफाल विधायक हैं और सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं. वहीं कांग्रेस को लगता है कि इस सीट से हरीश रावत को प्रत्याशी बनाए जाने से इतिहास बदल सकता है.

    उत्तराखंड में 14 फरवरी को होंगे चुनाव

    गौरतलब है कि उत्तराखंड़ की 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग की घोषणा के मुताबिक प्रदेश में एक फेज में चुनाव होंगे और 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी. इसी के साथ तस्वीर भी साफ हो जाएगी की जनता ने इस बार किस पार्टी को सत्ता सौंपी है.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.