Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»2022: पंजाब के लिए आप ने पेश किया 10 प्वाइंट एजेंडा, रोजगार-शिक्षा सहित ये होगा पंजाब मॉडल
    पंजाब

    2022: पंजाब के लिए आप ने पेश किया 10 प्वाइंट एजेंडा, रोजगार-शिक्षा सहित ये होगा पंजाब मॉडल

    By Himachal VartaJanuary 12, 2022
    Facebook WhatsApp

    12 जनवरी { हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:-आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में प्रेस कांफ्रेंस कर दस प्वाइंट एजेंड़ा पेश किया है. इसमें उन्होंने रोजगार, शिक्षा, कृषि, बिजली सहित कई बड़ी घोषणाएं की हैं.

    आम आदमी पार्टी ने संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में प्रेस कांफ्रेंस की. अपनी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लिए दस प्वाइंट एजेंड़ा पेश किया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में लोग खुश है कि उन्हें बदलाव करने का मौका मिलेगा. जब 1966 में पंजाब बना था तब से कांग्रेस ने 25 साल और बादल परिवार ने 19 साल ने राज किया है. अब तक इन दोनों की पार्टनरशिप की सरकार थी. दोनों मिल बाटंकर खाते थे, अब इसे खत्म कर आम आदमी की सरकार बनानी है. अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रेस कांफ्रेस के दौरान दस प्वाइंट एजेंड़ा के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि हमने आम लोगों के साथ चर्चा करके पंजाब का माडल तय किया है.

    इसमें दस प्वाइंट हैं-
    रोजगार– जो लोग कनाडा गए हैं वो वापस पंजाब आएंगे
    नशा– गांव-गांव में नशा बिक रहा है क्योंकि कांग्रेस और नशा बेचने वालों की साठगाठ हैं. पंजाब को हम नशा मुक्त करेंगे.
    कानून व्यवस्था कायम करना– पिछले दिनों में बेअदबी के इतने हादसे हुए है, जितने बेअदबी के मामले हुए इनमें शामिल लोगों का सजा दिलाएंगे.
    भष्ट्राचार मुक्त बनाएंगे– पंजाब घाटा में चल रहा है, यहां केवल भ्रष्ट्राचार हो रहा है. हमारी सरकार बनी तो हम पंजाब को भ्रष्ट्राचार मुक्त करेंगे.
    शिक्षा– पंजाब में शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं लेकिन ये सरकार किसी की नहीं सुनती है.
    स्वास्थ्य– हम पंजाब सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करने के लिए 16 हजार मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे.
    बिजली– पंजाब में सबसे ज्यादा बिजली महंगी है. दिल्ली की तरह पंजाब को भी 24 घंटे बिजली देंगे और बिजली को सस्ती करेंगे.
    18 प्लास महिलाओं को पैसे देंगे– 18 से ज्यादा उम्र की महिलाओं को एक हजार रुपए हर महीने दिया जाएगा.
    खेती व्यवस्था को ठीक करेंगे– पिछले सरकार ने यहां की खेती को चौपट कर दिया है. हमारी सरकार बनी तो खेती व्यवस्था को ठीक किया जाएगा.
    व्यापार-उद्योग को बढ़ावा देना– ईमानदारी व्यवस्था कायम करेंगे.

    तरक्की वाला पंजाब बनाएंगे
    बिक्रमजीत सिंह मजीठिया पर बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने मैंने कांग्रेसियों का हाथ नहीं पकड़ा था कि इस आदमी को गिरफ्तार मत करना. आजकल चन्नी साहब कहते फिर रहे हैं कि केजरीवाल ने माफी मांगी ली. सारा पंजाब देख रहा है कि तुम दोनों मिले हुए हो. अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो हम एक नया, खुशहाल और तरक्की वाला पंजाब बनाएगे

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.