Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»देश»देश में बेलगाम कोरोना केस में 27% की भारी उछाल, 24 घंटों में 2 लाख 47 से ज्यादा नए केस दर्ज, ओमिक्रोन से 5488 संक्रमित
    देश

    देश में बेलगाम कोरोना केस में 27% की भारी उछाल, 24 घंटों में 2 लाख 47 से ज्यादा नए केस दर्ज, ओमिक्रोन से 5488 संक्रमित

    By Himachal VartaJanuary 13, 2022
    Facebook WhatsApp

    13 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 47 हजार 417 नए केस सामने आए हैं.वहीं अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 5488 मामले सामने आ चुके हैं.

    देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी की रफ्तार बेकाबू हो रही है. साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन  के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 47 हजार 417 नए केस सामने आए हैं और 380 लोगों की मौत हो गई. वहीं, अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 5488 मामले सामने आ चुके हैं. देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 13.11% है. बड़ी बात यह है कि देश में आज कल से 52 हजार 697 ज़्यादा मामले आए हैं, कल कोरोना के 1 लाख 94 हजार 720 मामले सामने आए थे. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

    एक्टिव केस बढ़कर 11 लाख 17 हजार 531 हुए

    केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 11 लाख 17 हजार 531 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 85 हजार 35 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 84 हजार 825 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 47 लाख 15 हजार 361 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

    अबतक 154 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं

    राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 154 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 76 लाख 32 हजार 24 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 154 करोड़ 61 लाख 39 हजार 465 डोज़ दी जा चुकी हैं.

    देश में अब तक ओमिक्रोन के 5488  केस दर्ज

    देश में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट से 5 हजार 488 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि इसमें से 2162 मरीज ठीक हुए है. देश में इस वेरिएंट से संक्रमित राज्यों की संख्या 27 हो गई है. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में हैं.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.