Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»आज का हेल्थ टिप्स: ऐसी आदतें हड्डियों को बनाती हैं कमजोर, गठिया जैसी समस्याओं का बढ़ जाता है जोखिम
    स्वास्थ्य

    आज का हेल्थ टिप्स: ऐसी आदतें हड्डियों को बनाती हैं कमजोर, गठिया जैसी समस्याओं का बढ़ जाता है जोखिम

    By Himachal VartaJanuary 16, 2022
    Facebook WhatsApp

    16 जनवरी {हिमाचलवार्ता  न्यूज़}:-  शरीर की संरचना को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए हड्डियों का स्वस्थ रहना महत्वपूर्ण माना जाता है। कई नाजुक अंगों की रक्षा करने, मांसपेशियों को सुरक्षित रखने और कैल्शियम के भंडारण में हड्डियों की विशेष भूमिका होती है। हड्डियों में होने वाली किसी भी तरह की समस्या की सीधा असर हमारे दैनिक जीवन के कार्यों को प्रभावित कर सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने के उपाय करते रहने की सलाह देते हैं। इसके लिए सही पोषण के साथ कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक माना जाता है।

     

     

     

     

    स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हम रोजाना जाने-अनजाने कई ऐसी चीजें करते रहते हैं जो हमारी हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। गंभीर स्थितियों में हड्डियों की समस्या ऑस्टियोपोरोसिस या आर्थराइटिस जैसी समस्या का भी कारण बन सकती हैं। इस तरह के खतरे को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को तुरंत  ऐसी आदतों से दूरी बना लेनी चाहिए। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

     

     

     

     

    अधिक नमक का सेवन है नुकसानदायक
    आहार में नमक की मात्रा का अधिक होना हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आप जितना अधिक नमक खाते हैं, यह कैल्शियम की कमी कर सकता है।इसका अर्थ है कि यह आपकी हड्डियों के लिए समस्या का कारण बन सकता है। डॉक्टर, भोजन में अधिक नमक के सेवन से परहेज करने की सलाह देते हैं। अध्ययनों के मुताबिक एक दिन में 2,300 मिलीग्राम से कम मात्रा में सोडियम का सेवन सुनिश्चित करें।

     

     

     

     

    धूम्रपान करना है नुकसानदायक
    धूम्रपान सिर्फ फेफड़ों के लिए ही नहीं आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि धूम्रपान के कारण हड्डियों का क्षरण बढ़ जाता है। इसके अलावा यह आदत शरीर में हार्मोनल असंतुलन का भी कारण बन सकती है जो हड्डियों के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं।

     

     

     

     

    शारीरिक निष्क्रियता है नुकसानदायक
    स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, शारीरिक निष्क्रियता न सिर्फ हृदय-फेफड़ों से संबंधित रोगों को बढ़ा देती है, साथ ही इससे हड्डियों के स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंच सकता है। यही कारण है कि सभी लोगों को रोजाना व्यायाम करते रहने की सलाह दी जाती है।  व्यायाम करने से न केवल आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं, बल्कि यह हड्डियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

     

     

     

     

    आहार में पौष्टिकता की कमी
    मजबूत और हड्डियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। इसलिए आहार के माध्यम से कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा प्राप्त करना सुनिश्चित करें। कैल्शियम हड्डियों के घनत्व और उन्हें मजबूती देने के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए संतुलित और स्वस्थ आहार का सेवन करना चाहिए।

    नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.