Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»उपायुक्त सिरमौर जमटा स्कूल से करेंगे ‘एक दिन स्कूल के नाम’ अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ
    हिमाचल प्रदेश

    उपायुक्त सिरमौर जमटा स्कूल से करेंगे ‘एक दिन स्कूल के नाम’ अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ

    By Himachal VartaDecember 19, 2019
    Facebook WhatsApp

    जिला के 868 ग्रीष्म अवकाश वाले स्कूल लेगे भाग
    नाहन। उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ‘एक दिन स्कूल के नाम’ अभियान के द्वितीय चरण की शुरूआत 21 दिसंबर, 2019 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा से करेगें।
    इस अभियान के द्वितीय चरण में जिले के लगभग 868 ग्रीष्म अवकाश वाले स्कूल भाग लेगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान दो घंटे तक जारी रहेगा, जिसके तहत कक्षा पांचवीं तक के छात्र स्कूल परिसर के भीतर प्लास्टिक कचरे को उठाएंगे, जबकि पांचवीं कक्षा से ऊपर के छात्र, इको क्लब, स्काउट और गाइड, एनएसएस और एनसीसी के छात्र स्कूल के बाहर शिक्षकों की देखरेख में 500 मीटर क्षेत्र में प्लास्टिक कचरे को उठाएंगे। जो क्षेत्र बहुत गंदे होंगे उनकी केवल पहचान की जाएगी और ऐसे क्षेत्रों में छात्र व छात्राएं सफाई में शामिल नहीं होंगे।
    उपायुक्त ने कहा कि यह आठ दिवसीय अभियान दिसंबर, 2019 से मार्च, 2020 तक प्रत्येक पहले और चौथे शनिवार को लागू किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत, कूड़ा-कचरा फैकने वाले व्यक्तियों की पहचान की जाएगी और पर्यावरण की स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान के तहत आगामी दिनों में जो लोग सड़को व अपने आसपास के क्षेत्रों में कूड़ा-कचरा फैंकते हुए पकड़े जाएंगे उनका चालान किया जाएगा। इसके अलावा, पौधा रोपण या नवरतन थीम पार्क स्थापित करने के लिए भूमि की भी पहचान की जाएगी।
    उन्होने बताया कि ‘एक दिन स्कूल के नाम’ अभियान के प्रथम चरण मंे 12 शिक्षा खण्डों के 837 स्कूलोें के लगभग 27976 स्कूली बच्चों ने भाग लेते हुए 1825 किलोग्राम पॉलीथीन एकत्रित किया और 631 पॉलीब्रिक्स भी बनाए गए व स्कूल परिसर के बाहर लगभग 310 किलोमीटर क्षेत्र को साफ-सुथरा करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।
    डॉ0परूथी ने कहा कि इस संबंध में सभी विभागों के अधिकारियों को पहले ही इस अभियान में भाग लेने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि यह अभियान जिले भर के सभी ग्रीष्म अवकाश वाले स्कूलों में लागू हो। उन्होंने अधिकारियों को हर स्कूल द्वारा एकत्रित कुल कचरे का उचित डेटा प्रदान करने के भी निर्देश दिए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.