Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने रैली के सफल आयोजन के लिए विभागों कोे आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने रैली के सफल आयोजन के लिए विभागों कोे आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए

    By Himachal VartaDecember 21, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर 27 दिसम्बर को शिमला में होने वाले समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों से समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री आज यहां समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस को निर्देश दिए कि रैली के दौरान यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित बनाएं ताकि स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
    मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को पेयजल और मोबाइल शौचालय के पर्याप्त प्रबन्ध करने की निर्देश दिए और कहा कि रैली क्षेत्र में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। रैली में भाग लेने वालों की सुविधा के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण स्थानों पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के लिए कहा।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि बसों और अन्य वाहनों की पार्किंग के लिए समुचित प्रबन्ध किए जाएं। उन्होंने लोगों को रैली स्थल पहुंचाने और वापिस घर जाने के लिए शिमला शहर के उप-नगरों से बसों की सुविधा प्रदान करने के भी निर्देश दिए।
    मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुण्डू, सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार, उपायुक्त शिमला अमित कश्यप और सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.