शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा सरकार के दो वर्ष प्रगतिशील एवं उपलब्धियों से पूर्ण रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जरूरतमंदों का सहारा बनी अनेकों स्वास्थ्य योजनाएं, स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार का प्रदर्शन अद्भुत रहा। सतपाल सत्ती ने कहा आयुष्मान भारत योजना में कवर न होने वाले परिवारों के लिए ‘हिमकेयर’ योजना आरंभ की गई। योजना के तहत आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर प्रति परिवार 5 लाख रुपये के निःशुल्क इलाज का प्रावधान किया गया है। प्रथम जनवरी, 2020 से हिमकेयर के नए कार्ड भी बनेंगे। बिलासपुर में एम्स निर्माणाधीन है। ऊना में पीजीआई, चंडीगढ़ का सेटेलाइट सेंटर बन रहा है। उन्होंने बताया कि गत दो वर्षों में डॉक्टरों के 900 से ज्यादा पद भरे गए। राष्ट्रीय क्षय रोग निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हिमाचल प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला।
Breakng
- पच्छाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 7 पद भरे जाएंगे- सीडीपीओ
- रोटरी के नवनियुक्त प्रधान ने की उपायुक्त प्रियंका वर्मा से मुलाकात
- छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा..
- विधान सभा उपाध्यक्ष का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
- सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
- किंकरी देवी के नाम पर संगडाह में प्रस्तावित पार्क का अधूरा निर्माण कार्य
Friday, July 11