शिमला। वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि रायसन-ब्यासर-भेखली-रामशिला सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से लगभग 33 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। इससे क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग इसकी टेंडर प्रक्रिया अतिशीघ्र पूरी करेगा। रविवार को मनाली के सर्किट हाउस में क्षेत्र के विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान वन मंत्री ने यह जानकारी दी। गोविंद सिंह ने बताया कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों के लिए भी करोड़ों की धनराशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि माठी-1 से कोठी सड़क पर एक करोड़ 82 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28