नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज यहां परिधि गृह में डॉ0 यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के भवन निर्माण के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस भवन के निर्माण कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा समयबद्ध पूरा करना सुनिश्चित करें।
डॉ. बिंदल ने कहा कि डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के भवन निर्माण कार्य के लिए आबकारी एवं कराधान तथा नगर पालिका नाहन की भूमि मेडिकल कॉलेज को स्थानान्तरित की जा चूकी है और इस भूमि के अतंर्गत आने वाले पेड़ों को काटने की अनुमति भी प्राप्त हो चूकी हैं। उन्होने कहा कि आगामी जनवरी माह से मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण कार्य में और तेजी लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज नाहन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रहा है जिसमें प्रसुति व शल्य चिकित्सा में बेहतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में मरीजो की संख्या पहले की अपेक्षा बहुत बढ़ गई है जो प्रतिदिन लगभग 1500 दर्ज की जा रही है।
उन्होंने बताया कि नवजात शिशुओं (निक्कू-पिक्कू) के रख रखाव के लिए भवन का पुनर्निमाण, मुरम्मत व विस्तारिकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रसुति वार्ड से ऑपरेशन कक्ष तक रैम्प का कार्य शीघ्र आरंभ होगा।
इसके उपरान्त डॉ0 बिंदल ने डॉ0 यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के निर्माणधीन भवन के कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को कहा कि इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य में तेजी लाए।
इस अवसर पर डॉ0 यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के प्राधानाचार्य डॉ0 श्याम लाल कौशिक, चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 डी0डी0 शर्मा, सयुक्त निदेशक नरेन्द्र कुमार, अधीशाषी अभियन्ता केन्द्रीय लोक निर्माण डी0ए0 धवन, नाहन भाजपा मण्डलाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मनीष चौहान के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19