Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»27 दिसम्बर को लोगों की सुविधा के लिए उपयुक्त परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगीः उपायुक्त
    हिमाचल प्रदेश

    27 दिसम्बर को लोगों की सुविधा के लिए उपयुक्त परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगीः उपायुक्त

    By Himachal VartaDecember 25, 2019
    Facebook WhatsApp
    शिमला। उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने आज यहां बताया कि शिमला में प्रदेश सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने पर 27 दिसम्बर, 2019 को आयोजित होने वाले समारोह से बढ़ने वाले यातायात के दृष्टिगत  निवासियों तथा पर्यटकों को कार्ट रोड़ प्रयोग में न लाने का परामर्श दिया है। उन्हांेने कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे कार्यालय के लिए निर्धारत समय से पूर्व निकलें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सार्वजनिक वाहनों के लिए विशेष प्रबन्धन किए है तथा अधिक से अधिक लोगों को इसका प्रयोग करने का अनुरोध किया है। उन्होंने वाहनों को सड़क किनारे खड़े न करने का सुझाव दिया है तथा लोगों से नगर निगम टूटीकण्डी पार्किंग के अलावा उपलब्ध अन्य पार्किंग स्थलों का उपयोग करने का आग्रह किया है।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य भागों से आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त यातायात की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि प्रातः 9 बजे से पहले बिलासपुर की ओर से आने वाले यात्रियों के उतरने का स्थान एजी आॅफिस, विंटर फिल्ड तथा विकट्री टनल के मध्य, विंटर फिल्ड के नीचे लिफ्ट पार्किंग तथा बैम्लोई क्षेत्र में 9 बजे से पहले निर्धारित किया गया है तथा 9 बजे के बाद तवी मोड़, टूटीकण्डी पार्किंग क्षेत्र तथा पुराना बैरियर में उतारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि तवी मोड़ तथा टूटीकण्डी पार्किंग क्षेत्र में ‘शटल सेवा’ उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शिमला बाईपास सड़क पर बसों के लिए पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी तथा छोटे वाहनों के लिए भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, राजकीय उच्च विद्यालय चैड़ा मैदान तथा एवालाॅज सड़क में खड़े करने का प्रबन्ध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गाड़ियों की वापसी के लिए टूटीकण्डी पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है।
    उपायुक्त ने कहा कि प्रातः 9 बजे तक ऊपरी शिमला से आने वाली बसों व वाहनों के यात्रियों के उतरने का स्थान संजौली बाईपास के चलौंठी जंगशन तथा 9 बजे के उपरान्त ढली बस अड्डे पर निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रातः 9 बजे के बाद टनल से आॅकलैंड टनल तक शटल बस सेवा उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने कहा कि बसों को खड़े करने भट्टाकुफर सेब मण्डी, एपीएमसी ढली से भट्टाकुफर राष्ट्रीय राजमार्ग स्पिलओवर में स्थान निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि छोटे वाहन एपीएमसी मण्डी में खड़े किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि छोटे वाहनों के लिए ढली-संजौली बाईपास पर भी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ढली बस अड्डे पर गाड़ियों की वापसी का स्थान निर्धारित किया गया है।
    उन्होंने कहा कि प्रात 9 बजे से पहले सोलन तथा सिरमौर की ओर से आने वाले यात्रियों को उतारने के लिए एजी आॅफिस, विंटर फिल्ड और विकट्री टनल के मध्य, विंटर फिल्ड के नीचे, लिफ्ट पार्किंग के निकट तथा बैम्लोई क्षेत्र तथा 9 बजे के उपरान्त टूटीकण्डी पार्किंग क्षेत्र तथा पुराना बैरियर निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि टूटीकण्डी पार्किंग क्षेत्र से विकट्री टनल, एजी आॅफिस तथा पुराना बस अड्डा के लिए ‘शटल सर्विस’ उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि शिमला बाईपास सड़क पर बसें तथा टूटीकण्डी पार्किंग स्थल में छोटे वाहनों को खड़े करने का स्थान निर्धारित किया गया है। गाड़ियों की वापसी के लिए टूटीकण्डी पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है।
    उन्होंने शिमला के निवासियों तथा शहर में आने वाले पर्यटकों से प्रशासन को सहयोग देने की अपील की है ताकि पुलिस द्वारा यातायात को सुचारू रूप से चलाया जा सके और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.