Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    • पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 12
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अटल जी की जयंती पर राज्यपाल ने कैंसर अस्पताल में बांटे फल
    हिमाचल प्रदेश

    अटल जी की जयंती पर राज्यपाल ने कैंसर अस्पताल में बांटे फल

    By Himachal VartaDecember 25, 2019
    Facebook WhatsApp

    क्रिसमस पर चर्च जाकर प्रार्थना सभा में लिया भाग
    शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज इंदिरा गांधी मेडिकल काॅलेज के कैंसर अस्पताल जाकर रोगियों को फल वितरित किए।
    इस अवसर पर, राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के युगपुरुष, श्रेष्ठ राजनीतिज्ञ, संवेदनशील, राष्ट्रप्रहरी और भारत माता के सच्चे सपूत थे। वह भारतीय राजनीतिक पटल पर एक ऐसा नाम है, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से व्यापक स्वीकार्यता और सम्मान हासिल किया। अपनी भाषणकला, मनमोहक मुस्कान, ओजस्वी वाणी, लेखन, विचारधारा के प्रति निष्ठा व ठोस फैसले लेने की उनकी क्षमता उन्हें महान बनाती है। वे देश की उच्च परम्पराओं, समृद्ध संस्कृति व मातृभाषा के संरक्षक थे। देश को दी गई सेवाओं व बहुमूल्य योगदान के लिए राष्ट्र उन्हें हमेशा याद रखेगा।
    इससे पूर्व, राज्यपाल ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित चर्च जाकर प्रार्थना की और प्रदेशवासियों, विशेषकर ईसाई समुदाय को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को चाॅकलेट वितरित कीं।
    इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि यह त्यौहार हमें आपसी सद्भावना से जीवन जीने की प्रेरणा देता है तथा प्रेम, भाईचारा और दीन-दुखियों की सेवा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाला हर व्यक्ति, वह चाहे किसी भी धर्म का क्यों न हो, सब भारतीय हैं। यह मूल भावना सबमें आनी चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर लोगों से अपील की कि हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त बनाने में अपना योगदान दें।
    श्री दत्तात्रेय ने कहा कि आज का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि आज हम मदनमोहन मालवीय जी की जयंती भी मना रहे हैं। मालवीय ने देश के स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने के साथ-साथ भारतीय शिक्षा एवं संस्कृति के उन्नयन में विशेष योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि समाज और देश को उनके द्वारा दिए गए बहुमूल्य योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.