Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पच्छाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 7 पद भरे जाएंगे- सीडीपीओ
    • रोटरी के नवनियुक्त प्रधान ने की उपायुक्त प्रियंका वर्मा से मुलाकात
    • छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा..
    • विधान सभा उपाध्यक्ष का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
    • सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
    • किंकरी देवी के नाम पर संगडाह में प्रस्तावित पार्क का अधूरा निर्माण कार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 11
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राज्यपाल ने एकीकृत पुनर्वास केन्द्र का दौरा किया
    हिमाचल प्रदेश

    राज्यपाल ने एकीकृत पुनर्वास केन्द्र का दौरा किया

    By Himachal VartaDecember 26, 2019
    Facebook WhatsApp
    शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज न्यू शिमला में हिमाचल प्रदेश वोलेंटियर हैल्थ एसोसिएशन द्वारा संचालति किए जा रहे एकीकृत पुनर्वास केन्द्र का दौरा किया और वहां पर उपचारधीन युवाओं से बातचीत की। यह केन्द्र भारत सरकार के अनुदान से चलाया जा रहा है।
    राज्यपाल ने उपाचारधीन युवाओं को नशे तथा नशाखोरी की गतिविधियों में शामिल लोगों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं से इस केन्द्र में उपचार के उपरान्त अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने का सुझाव दिया। युवाओं ने राज्यपाल के समक्ष भविष्य में नशे से दूर रहने का संकल्प भी लिया। राज्यपाल ने इस केन्द्र में योग, संगीत तथा अध्ययन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नशाखोरी के खिलाफ प्रदेशभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। यह एक सामाजिक बुराई है तथा गैर सरकारी संस्थानों को इस बुराई को समाप्त करने के लिए बढ़चढ़ कर आगे आना चाहिए।
    इससे पूर्व राज्यपाल ने इस केन्द्र के वार्डों का दौरा कर केन्द द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। एकीकृत पुनर्वास केन्द्र के अध्यक्ष पी.आर. रमेश और सचिव मोहन लाल ने राज्यपाल को केन्द्र द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं से अवगत करवाया।
    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक हंसराज ने बताया कि केन्द्र प्रायोजित योजना के तहत प्रदेश सरकार 15 बिस्तरों वाले चार एकीकृत पुनर्वास केन्द्र नूरपुर, धर्मशाला, कुल्लू और शिमला में संचालित कर रही है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • पच्छाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 7 पद भरे जाएंगे- सीडीपीओ
    • रोटरी के नवनियुक्त प्रधान ने की उपायुक्त प्रियंका वर्मा से मुलाकात
    • छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा..
    • विधान सभा उपाध्यक्ष का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
    • सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.