Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»गुरुग्राम में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम पर आधारित किलोमीटर स्कीम बस सेवा का शुभारंभ
    हरियाणा

    गुरुग्राम में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम पर आधारित किलोमीटर स्कीम बस सेवा का शुभारंभ

    By Himachal VartaDecember 27, 2019
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने आज गुरुग्राम में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम पर आधारित किलोमीटर स्कीम बस सेवा का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत आज उन्होंने पांच बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
    इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को समुचित परिवहन सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और इन बसों के आने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि किलोमीटर स्कीम के तहत प्रथम चरण में जल्द ही 150 बसें चलाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त, आने वाले समय में किलोमीटर स्कीम के तहत एसी बसों और वोल्वो बसों का संचालन भी परिवहन विभाग के माध्यम से किया जाएगा।
    श्री शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा हरियाणा रोडवेज के लिए भी बसों की खरीद की जा रही है, जिसके तहत 150 मिनी बसों, लगभग 20 वोल्वो बसों और 100 साधारण बसों की खरीद की स्वीकृति दी जा चुकी है और ये सारी बसें 31 मार्च, 2020 से पहले हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल किए जाने की सम्भावना है। उन्होंने बताया कि जल्द ही गुरुग्राम को नया बस अड्डा मिल जाएगा, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है।
    परिवहन मंत्री ने बताया कि प्रदेश की जनता को यातायात सुविधाएं मुहैया कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है। एक अनुमान के अनुसार प्रदेश में लगभग 8 से 10 हजार बसों की आवश्यकता है। इस कमी को पूरा करने के लिए यह योजना शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली बसें 26.92 रुपये प्रति किलोमीटर की दर पर उपलब्ध हैं और इससे जनता को अच्छी परिवहन सुविधाएं मिलेंगी।
    परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री एसएन राय ने बताया कि प्रथम चरण में इन पांच बसों में से दो बसें गुरुग्राम से चंडीगढ़, दो बसें गुरुग्राम से जयपुर और एक बस गुरुग्राम से हिसार के बीच चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इन रूटों पर यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए ये बसें चलाई गई हैं और जल्द ही दूसरे रूटों पर भी इस तरह की बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन बसों का संचालन हरियाणा रोडवेज के माध्यम से किया जाएगा और बस का कंडक्टर विभाग का होगा। उन्होंने बताया कि डीजल और रखरखाव के साथ-साथ तमाम तरह का खर्च भी बस मालिकों द्वारा वहन किया जाएगा।
    इस अवसर पर गुरुग्राम के विधायक श्री सुधीर सिंगला, पटौदी के विधायक श्री सतप्रकाश जरावता, परिवहन विभाग के निदेशक श्री वीरेंद्र दहिया तथा गुरुग्राम डिपो की महाप्रबंधक सुश्री अन्नु श्योकंद सहित कई वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.