Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»हरियाणा कौशल विकास मिशन ने ‘इण्डिया स्किल प्रतियोगिता 2020’ के मांगे आवेदन
    हरियाणा

    हरियाणा कौशल विकास मिशन ने ‘इण्डिया स्किल प्रतियोगिता 2020’ के मांगे आवेदन

    By Himachal VartaDecember 27, 2019
    Facebook WhatsApp

    चण्डीगढ़। हरियाणा कौशल विकास मिशन ने ‘इण्डिया स्किल प्रतियोगिता 2020’ के लिए प्रदेश के युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसके लिए 15 जनवरी, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
    मिशन के प्रवक्ता ने आज इस सम्बन्ध जानकारी देते हुए बताया कि यह एक प्रकार का कौशल ओलंपिक है जो दो वर्षों में एक बार आयोजित किया जाता है। इसके कई भाग हैं जैसे जोनल, राज्य, क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर। उन्होंने बताया कि ज़ोनल स्तर के विजेता राज्य स्तर पर और इससे आगे की प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता में सभी शिक्षित या अशिक्षित युवा भाग ले सकते हैं और इसमें भाग लेने के लिए आयु एकमात्र मापदंड है। उन्होंने बताया कि पहली जनवरी 1999 को या उसके बाद जन्म लेने वाला कोई भी उम्मीदवार इसमें भाग ले सकता है। मकैट्रॉनिक्स के लिए उम्मीदवार का जन्म पहली जनवरी 1996 को या इसके बाद हुआ होना चाहिए।
    उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को विभिन्न स्तरों पर पुरस्कृत किया जाएगा और उन्हें प्रतियोगिता के लिए उच्च श्रेणी का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भागीदारी पूरी तरह से नि:शुल्क है। आवेदन को वैबसाइट www.hsdm.org.in/indiaskills2020 तथा www.worldskillsindia.co.in पर पंजीकरण करवाना होगा।
    उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक युवा सीएनसी टर्निंग, सीएनसी मिलिंग, ज्वाइनरी, फ्लोरिस्ट्री, इंडस्ट्री कंट्रोल, मोबाइल रोबोटिक्स, बेकरी, वैल्डिंग, ऑटोबॉडी रिपेयर, पलम्बिंग एण्ड हीटिंग, इलैक्ट्रॉनिक्स, वैब डिजाइन एण्ड डेवलपमेंट, इलैक्ट्रिकल इंस्टालेशन, पेटिंग एण्ड डेकोरेटिंग, केबिनेट मैकिंग, कारपेंटरी, हेयर डे्रसिंग, ब्यूटी थैरेपी, फैशन टेक्रॉलाजी, हैल्थ एण्ड सोशल केयर, ऑटोमोबाइल टेक्रॉलाजी, कुकिंग, रेस्टोरेंट सर्विस, कार पेटिंग, रेफ्रिजरेशन एण्ड एयर कंडीशनिंग, कंक्रीट कंस्ट्रक्शन वर्क, लैंडस्केप गार्डनिंग, प्लास्टिक डाई इंजीनियरिंग तथा मकैट्रॉनिक्स में से किसी भी ट्रेड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
    प्रवक्ता ने बताया कि पिछले साल, हरियाणा के दो प्रतियोगियों ने कजान (रूस) में विश्व कौशल प्रतियोगिता 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उनमें से एक प्रतियोगी, मनोज कुमार ने इलेक्ट्रॉनिक्स कौशल जबकि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हथीन से राहुल जांगड़ा ने आर एंड एसी कौशल में इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 7009423340, 9896470542 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.