Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»स्वास्थ्य मंत्री ने किया हरिपुरधार में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन
    हिमाचल प्रदेश

    स्वास्थ्य मंत्री ने किया हरिपुरधार में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन

    By Himachal VartaDecember 30, 2019
    Facebook WhatsApp

      नाहन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने आज हरिपरुधार में नए स्तरोन्नत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन किया।
    इस अवसर पर उन्होंने विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला सिरमौर में चालू वित वर्ष के दौरान 23 स्वास्थ्य संस्थान व भवनों के निर्माण पर लगभग 25 करोड़ रूपये की राशि व्यय कि जा रही है, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नौहराधार के निर्माण पर 7 करोड़ रूपये से अधिक राशि व्यय की जा रही है। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन संगडाह के निर्माण पर साढ़े 5 करोड़ रूपये तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन शिलाई के निर्माण पर एक करोड़ 33 लाख रुपये की राशि व्यय कि जा रही है।
    उन्होंने कहा कि जिला में 7 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 13 स्वास्थ्य उप-केन्द्र भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त सिविल अस्पताल भवन सराहां के निर्माण पर 7 करोड़ रूपये से अधिक की राशि व्यय की गई, जिसे गत वर्ष जनता को समर्पित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 206 स्वास्थ्य संस्थान कार्यरत है जिनमें एक मेडिकल कॉलेज, 5 सिविल अस्पताल, 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 44 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 150 स्वास्थ्य उप-केन्द्रों के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध करवाई जा रही है।
    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना के अतंर्गत जिला सिरमौर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अभी तक 69 हजार 519 कार्ड और हिमकेयर योजना के तहत 19 हजार 527 कार्ड तथा चालू वित वर्ष के दौरान अभी तक 383 विकलांगता प्रमाण पत्र जारी किये गए है। उन्होंने कहा कि अटल आशीर्वाद योजना के अतंर्गत जिला सिरमौर में चालू वित्त वर्ष के दौरान नवम्बर माह तक 2599 नवजात शिशुओं की माताओं को बेबी किटस उपलब्ध करवाई गई।
    उन्होंने कहा कि जिला में सहारा योजना के तहत 87 मरीजों में से 32 मरीजों को दो-दो हजार रूपये प्रतिमाह उपलब्ध करवाये जा रहे है। इसके अतिरिक्त 55 मरीजों को शीघ्र ही दो-दो हजार रूपये की राशि प्रतिमाह उपलब्ध करवा दी जाएगी।
    उन्होंने बताया कि जिला में दो स्थानों जिनमें डा. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज नाहन तथा सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में अभी तक 59 किडनी के मरीजों के 2725 डाईलेसिस करवाए गए।
    इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष राज्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम बलवीर चौहान, मण्डलाध्यक्ष रेणुकाजी सुनील शर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलबीर ठाकुर, जिला भाजपा पूर्व उपाध्यक्ष धर्मपाल सूर्य, एसडीएम संगडाह राहुल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के.के. पराशर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.