Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रेणुका के युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक चौहान समर्थकों सहित आप में हुए शामिल
    सिरमौर

    रेणुका के युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक चौहान समर्थकों सहित आप में हुए शामिल

    By Himachal VartaApril 29, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 29अप्रैल (एसपी जैरथ): ( हिमाचल वार्ता न्यूज)-हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र रहे रेणुकाजी के युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक चौहान शुक्रवार को अपने समर्थकों सहित आप मे शामिल हुए। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों ने पहली बार नौहराधार मे रैली निकाल अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया। उनके पार्टी मे शामिल होने से पहले आप के प्रदेश सहप्रभारी कुलवंत सिंह भाट व मंडल अध्यक्ष मनीष ठाकुर की मौजूदगी मे मंडल इकाई की बैठक मे बड़ी संख्या मे युवाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता गृहण की।
    इनमे अधिकतर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक चौहान के समर्थक शामिल है। आप मे शामिल युकां नेता विवेक ने कहा कि, कांग्रेस मे जुझारू व कर्मठ कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नही है और यहां परिवारवाद तथा जी हजूरी करने वालों को ही तवज्जो दी जाती है। कांग्रेस में अनदेखी से तंग आकर उन्होने आम आदमी पार्टी जॉइन दी है। गौरतलब है कि हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र रहे रेणुकाजी के वर्तमान कांग्रेस विधायक के पिता प्रेम सिंह 6 बार क्षेत्र के एमएलए रह चुके हैं और इससे पहले भी यहां पार्टी मे परिवारवाद हावी होने पर ऐसे सवाल उठे हैं। 
    दो दिन पहले उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले लानाचेता मे क्षत्रिय संगठन द्वारा स्थानीय विधायक का घेराव किया गया है और पहली बार यहां स्वर्णों मे कांग्रेस के प्रति इस तरह नाराजगी दिख रही है। कांग्रेस के अलावा नौहराधार मे सीपीआईएम के कुछ कार्यकर्ता भी आप मे शामिल हुए। इस अवसर पर जिला प्रभारी बलवंत सिंह, आप पार्टी के रेणुका मंडल अध्यक्ष मनीष चौहान सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.