शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2020 की शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में आशा व्यक्त की है कि नव वर्ष प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां व समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने सभी लोगों से सामाजिक बुराइयां समाप्त करने और समाज के कमजोर वर्गाें के कल्याण के लिए आगे आकर सहयोग देने की आवश्यकता पर बल दिया।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने बधाई संदेश में प्रदेश के लोगों को खुशहाली और समृद्धि की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई है कि नव वर्ष में हिमाचल प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि सरकार के प्रयासों और प्रदेशवासियों के सहयोग से राज्य आने वाले समय में प्रत्येक क्षेत्र में विकास एवं उन्नति की नई ऊंचाईयां हासिल करेगा।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28