नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सिरमौर जिला के माजरा में 5.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का शिलान्यास केन्द्रीय सूचना, प्रसारण एवं खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर 8 मई को करेंगे।
विधायक एंव पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने यह जानकारी आज प्रदान की है।
डा. बिन्दल ने एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान की स्वीकृति के लिए केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार का आभार जताते हुए कहा कि सिरमौर जिला खेल गतिविधियों में हमेशा अग्रणी रहा है और हमारे होनहार खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और सिरमौर का नाम रोशन किया है।
डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण स्तर पर छोटे-छोटे खेल मैदानों का विकास किया जा रहा है ताकि हमारे खिलाड़ियों को ग्रामीण स्तर पर खेल मैदान की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय स्तर पर नाहन में शानदार इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया गया है।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Tuesday, October 20