Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»श्री रेणुका जी डैम निर्माण को लेकर प्रारंभिक कार्यों की हुई शुरुआत
    सिरमौर

    श्री रेणुका जी डैम निर्माण को लेकर प्रारंभिक कार्यों की हुई शुरुआत

    By Himachal VartaMay 3, 2022
    Facebook WhatsApp

    Preliminary works started for the construction of Shri Renuka Ji Damफॉरेस्ट क्लीयरेंस की भी मिली दो साल की एक्सटेंशन

    नाहन 03 म‌ई (एसपी जैरथ) 🙁 हिमाचल वार्ता न्यूज) राष्ट्रहित की श्री रेणुका जी बांध परियोजना के निर्माण की उम्मीदें अब परवान चढ़ना शुरू हो चुकी हैं। राष्ट्रीय परियोजना के निर्माण को लेकर हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड प्रारंभिक तैयारियों में युद्ध स्तर पर जुट चुका है। बांध निर्माण के मुख्य कार्य शुरू किए जाने से पहले मूलभूत सुविधाओं को जुटाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डैम निर्माण के प्रथम चरण में बिल्डिंग, सड़कें आदि बनाई जाएगी। कार्य शुरू करने की प्रारंभिक तैयारियों के तहत पावर कॉरपोरेशन संसाधन भी जुटाने लग पड़ा है।

    माना जा सकता है कि इंफ्रास्ट्रक्चर वेल करने के बाद जल्द ही डैम निर्माण को लेकर ग्लोबल टेंडर आमंत्रित किए जा सकते हैं। वही ऊर्जा मंत्री डैम प्रभावितों के पुनर्वास स्थापन को लेकर बनाई गई योजना पर कार्य करना शुरू कर चुके हैं। बड़ी बात तो यह है कि इस बहुराष्ट्रीय परियोजना के निर्माण को लेकर लगभग सभी बाधाएं दूर हो चुकी है। जिसमें फॉरेस्ट क्लीयरेंस को लेकर 2 साल की एक्सटेंशन भी कॉरपोरेशन को मिल चुकी है। यही नहीं कॉरपोरेशन को एनवायरमेंट क्लीयरेंस को लेकर भी क्लीन चिट मिल गई है।

    बताना जरूरी है कि इस डैम निर्माण से जहां क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं बढ़ेगी तो वही स्थानीय युवाओं को स्थाई रूप से रोजगार भी उपलब्ध होगा। बताना यह भी जरूरी है कि इस बांध के निर्माण पर लगभग 7000 करोड की लागत आने का अनुमान लगाया जा रहा है। डैम पर करीब 24 किलोमीटर लंबा जलाशय बनेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस डैम के निर्माण के बाद प्रदेश को 40 मेगावाट का पावर प्रोजेक्ट, तो वही दिल्ली सहित दो अन्य राज्यों को सिंचाई व पेयजल उपलब्ध होगा। 148 मीटर ऊंचे बांध में करीब 498 मिलियन घन मीटर पानी इकट्ठा किया जाएगा।

    गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 27 दिसंबर 2021 को मंडी के पड्डल मैदान से रेणुका बांध निर्माण के लिए शिलान्यास किया था। उधर हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड श्री रेणुका जी के जीएम इंजीनियर रूपलाल ने बताया कि निर्माण को लेकर प्रारंभिक कार्य शुरू किए जाने की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट किए जाने को लेकर प्रारंभिक कार्य शुरू किए जा चुके हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.