Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»दून प्रेस क्लब पांवटा ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
    सिरमौर

    दून प्रेस क्लब पांवटा ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

    By Himachal VartaMay 3, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 03 मई ( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब द्वारा विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम पांवटा साहिब के शमशेरपुर स्थित रॉयल हिल्टन होटल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

    एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। नगर परिषद अध्यक्षा पांवटा साहिब निर्मल कौर, डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर  व सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान सरदार बलजीत सिंह नागरा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

    दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब द्वारा मुख्य अतिथि सुखराम चौधरी व विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्षा पांवटा साहिब निर्मल कौर, एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन, डीएसपी पांवटा वीर बहादुर व सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान सरदार बलजीत सिंह नागरा को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंटकर सम्मानित किया।

    कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार आज समाज में तीसरी आंख के रूप में काम कर रहा है समाज के गरीब की आवाज को उठाना, समाज में लोगों के साथ हो रहे अन्याय को उजागर करना, तथा लोगों की मांग को सरकार तक पहुंचाने का काम करते हैं।

    दून प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकार अरविंद गोयल ने ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी से मांग की कि प्रदेश में 20 से 25 प्रेस क्लब है जिनको बिजली का कमर्शियल बिल देना पड़ता है उन्होंने मांग की है कि पत्रकारों से कमर्शियल चार्ज न लेकर डोमेस्टिक चार्ज लिया जाए। साथ ही उन्होंने मांग की कि जिला स्तर पर पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों को जिला व तहसील स्तर पर मान्यता प्रदान की जाए।

    दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब द्वारा विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए हरि सेवा यमुना समिति के विकास वालिया, मेरा गांव मेरा देश मेरी संस्था के संचालक नीरज बंसल, सत्यानंद गोदाम के गौ रक्षक सचिन, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सेवाओं के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी राजपुर डॉक्टर अजय देओल, सर्व समाज सेवा समिति पांवटा साहिब से विजय कुमार को सम्मानित किया गया।

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मंच का संचालन वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल पुंडीर ने किया और कार्यक्रम के अंत में क्लब के महासचिव भीम सिंह ने सभी का धन्यवाद किया।

    इस अवसर पर दून प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनुराग गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य अरविंद गोयल, क्लब के पूर्व प्रधान दिनेश ठाकुर, श्यामलाल पुंडीर, दिनेश कनोजिया सहित कोषाध्यक्ष प्रखर गुप्ता, महासचिव भीम सिंह व क्लब के सदस्यों में शीशपाल, मुकेश कुमार, नरेंद्र सैनी, सरिता गर्ग, गुरविंदर चौधरी, सुनील तोमर, तरुण खन्ना, मामचंद गर्ग, मौजूद रहे

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.