Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पीच बाउल ऑफ एशिया यानि राजगढ़ के आड़ू को बचाने की मुहीम शुरू
    सिरमौर

    पीच बाउल ऑफ एशिया यानि राजगढ़ के आड़ू को बचाने की मुहीम शुरू

    By Himachal VartaMay 4, 2022
    Facebook WhatsApp

    राजगढ़ 04 मई (एसपी जैरथ) 🙁 हिमाचल वार्ता न्यूज) पीच बाउल ऑफ एशिया कहलाए जाने वाले राजगढ़ में आड़ू आज विलुप्त की कगार पर आ चुका है। फाइटोप्लाजमा नामक गंभीर बीमारी से संक्रमित होकर पिछले 25 सालों में आड़ू के उत्पादन में लगातार गिरावट आई है। गौरतलब है कि ये बिमारी भाट का सयाना स्थित सरकारी फार्म से ही राजगढ़ क्षेत्र में फैली है।

    खुद सरकार द्वारा ही संक्रमित पौधे बागवानों को दिए गए हैं। इसी संक्रमण से क्षेत्र में आड़ू को बचाने की मांग को लेकर बागवानों का प्रतिनिधिमंडल उद्यान विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ देविंदर अत्री से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्लम ग्रोवर फोरम के संस्थापक अध्यक्ष दीपक सिंघा ने किया।

    उनके साथ बागवानी विशेषज्ञ सनम चोपड़ा, स्थानीय बागवान प्रकाश चौहान और विकल्प सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने विभाग को बताया कि आड़ू की फसल में लगने वाली इस बीमारी से स्थानीय बागवानों की आजीविका संकट में आ गई है।

    सरकार और विभाग की लापरवाही के कारण विशेषकर छोटे बागवानों की आर्थिकी संकट में आ गई है और उन्हें मजदूरी करने को विवश होना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी है।

    यदि विभाग ने इस समस्या में गंभीरता से संज्ञान नहीं लिया तो बागवान बड़े पैमाने पर विरोध का रास्ता अपनाएंगे। उन्होंने बताया कि हर स्तर पर आड़ू की फसल को बचाने का प्रयास किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.