औद्योगिक एसोसिषन के प्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त राज्य कर व आबकारी ने की बैठक
नाहन। उपायुक्त राज्य कर व आबकारी कुल भूषण गौतम ने राज्य कर व आबकारी कार्यालय नाहन में औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब की औद्योगिक एसोसिशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की इस बैठक में जी.एस.टी. अधिनियम के अतंर्गत रिटर्न भरनेए आई.टी.सी. क्लेम के नए प्रावधानों व नए रिटर्न फार्म परीक्षणए ई.वे बिल तथा जी.एस.टी. रिफण्ड व अन्य नए प्रावधानों संबंधी जानकारी दी गई।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि राज्य कर व आबकारी कार्यालय में रिटर्न फाईलिंग बूथ बनाया गया है और यदि कोई कठिनाई आती है तो इस कार्यालय से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि जी.एस.टी. रिटर्न को नियमित रूप से भरना सुनिश्चित करें अन्यथा 6 माह से रिटर्न न भरने वाले व्यापरियों
के विरूद्व सख्त कारवाई की जाएगी तथा पंजीकरण को सूओ.मोटो के तहत रद्द कर दिया जाएगा।
इस बैठक में सहायक आयुक्त राज्य कर व आबकारी भूपराम शर्मा, अविनाश चौहान, औद्योगिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि सुरेन्द्र जैन, रमेश गोयल, आर.के.सैनी, गौरव, सी.एस. पुश्करना, नव रतन देवए केशव सैनी, संजय, दीपक गर्ग उपस्थित थे।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28