Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मामा और भांजे ही चढ़ सकते है पहाड़, जयराम ने नाम लिए बगैर आप पर साधा निशाना
    सिरमौर

    मामा और भांजे ही चढ़ सकते है पहाड़, जयराम ने नाम लिए बगैर आप पर साधा निशाना

    By Himachal VartaMay 6, 2022
    Facebook WhatsApp
     नाहन 06 मई (एसपी जैरथ) ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार में तीन दिवसीय मेले के समापन अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि जो राष्ट्र अपनी संस्कृति को भूल जाते हैं, वह विकसित नहीं हो पाते। सिरमौर के लिए यह गर्व की बात है कि यहां के लोगों ने अपनी संस्कृति को कायम रखा है। मुझे ठाकुर मामा कहा गया, तो मैं आपके बीच उपस्थित हूं।

    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसी मित्र बहुत परेशान है कि इस मामा ने कुछ भी काम करने को नहीं छोड़ा है। जयराम ठाकुर ठाकुर मामा कहने पर कहने पर बड़े प्रसन्न नजर आए। सिरमौरी अंदाज में कहा कि मामा यहां पर आए हैं, तो भांजे और भांजी भी खुश होंगे। इस पर पंडाल बैठे हजारों लोगों ने जमकर तालियां बजाई।

    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि दुश्वारियां भी इस गरीब जयराम मामा के टाइम में ही आई। इससे पहले प्रदेश में 5 मुख्यमंत्री रहे, तब कोविड-19 जैसी कोई त्रासदी नहीं आई। कोविड के चलते 2 साल तक मामा व भांजे सभी घरों में रहने को मजबूर हो गए थे।

    मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में लगाई गई वैक्सीन से आज हम हजारों की संख्या में फिर से एक साथ बैठे हैं। मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेसी कहते थे कि वैक्सीन को डॉक्टरों ने सत्यापित नहीं किया है। मगर जब उनके दाएं बाएं ऊपर और नीचे सभी पड़ोसियों ने वैक्सीन लगाई, तो चुपके से मास्क लगाकर अस्‍पताल में वैक्सीन लगाने गए।

    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा की कांग्रेसी कह रहे हैं कि हम लोगों को मुफ्तखोरी की आदत डाल रहे हैं। मगर हिमाचल बिजली उत्पादन करने वाला राज्य है। इसलिए हमने लोगों के बिजली के बिल माफ किए हैं।

    जिन कांग्रेसियों को बिल देने हैं, वह अपने बिजली बिल का पैसा बिजली बोर्ड के अकाउंट में जमा करवा सकते हैं। 4 राज्यों के चुनाव परिणाम पर जब विधानसभा के सत्र में थे, तो हमने कांग्रेसियों से कहा कि आज के परिणाम कैसे रहे, तो सभी ने अपने सिर झुका लिए। कांग्रेसी कहते थे कि उत्तराखंड हिमाचल में बारी-बारी सरकार आती है। मगर उत्तराखंड में भी इस बार भाजपा रिपीट हुई है।

    हिमाचल में मैदानी क्षेत्र नहीं, यह पहाड़ी क्षेत्र है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की मांग पर घोषणाओं की झड़ी लगा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जब भी सिरमौर में आते हैं, तो लोगों की सारी मांगे पूरी करते हैं। तब उन्हें जिला सिरमौर से आने वाले विधानसभा चुनाव में 5 सीटें भाजपा की झोली में चाहिए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.