शिमला। डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने आज रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा), हिमाचल प्रदेश के प्रथम अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी बी.सी. बडालिया और सेवानिवृत्त मुख्य वास्तुकार आर.के. वर्मा ने रेरा के सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला।
डाॅ. बाल्दी का एक प्रशासक के रूप में लम्बा अनुभव हैं। उन्होंने राज्य में विभिन्न महत्त्वपूर्ण पदों पर रहते हुए 34 वर्षों तक सेवाएं प्रदान की हैं।
डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने प्रदेश के मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त, योजना, आबकारी व कराधान, प्रधान सचिव शिक्षा, ग्रामीण विकास, सचिव ऊर्जा, प्रबंधन निदेशक हिमाचल पथ परिवहन निगम, उपायुक्त कांगड़ा, सोलन, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग व प्राथमिक शिक्षा के निदेशक, एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक और अन्य महत्त्वपूर्ण पदों पर रहते हुए सेवाएं प्रदान की हैं।
Breakng
- पच्छाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 7 पद भरे जाएंगे- सीडीपीओ
- रोटरी के नवनियुक्त प्रधान ने की उपायुक्त प्रियंका वर्मा से मुलाकात
- छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा..
- विधान सभा उपाध्यक्ष का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
- सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
- किंकरी देवी के नाम पर संगडाह में प्रस्तावित पार्क का अधूरा निर्माण कार्य
Friday, July 11