Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में भगवान बुद्ध की प्रतिमा होगी स्थापित-डा. बिन्दल
    सिरमौर

    नाहन में भगवान बुद्ध की प्रतिमा होगी स्थापित-डा. बिन्दल

    By Himachal VartaMay 12, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 12 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-  धरोहर एवं ऐतिहासिक नाहन शहर में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 16 मई को भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। नाहन में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना का अवसर नाहन जनपद के हजारों-लाखों लोगों के साथ महात्मा बुद्ध के अुनयाइयों के लिए किसी ऐतिहासिक पल से कम नहीं रहेगा।
    डा. बिन्दल ने बताया कि नाहन के महिमा लाईब्रेेरी परिसर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। उन्होंने कहा कि 16 मई को प्रातः 10 बजे इस प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि भगवान बुद्ध को आध्यात्म, अहिंसा, प्रेम और वात्सल्य का आधार माना जाता है। गौतम बुद्ध जी ने संपूर्ण मानवता को अहिंसा और प्रेम का जो संदेश दिया वह अपने आप में अद्वितीय है। महात्मा बुद्ध वह महापुरूष थे जिन्होंने न केवल भारत अपितु विश्व को शांति, सदभाव, भाईचारा और अहिंसा का संदेश देकर विश्व का कल्याण किया।
    डा. बिन्दल ने कहा कि धरोहर शहर नाहन के सौंदर्यकरण के निरंतर प्रयास जारी हैं। नाहन में रानी झांसी, महाराणा प्रताप, डा. भीमराव अम्बेडकर, स्वामी विवेकानंद जी जैसे देश भक्त और महापुरूषों की प्रतिमाएं प्रतिमा स्थापित की गई हैं। इस कड़ी में अब नाहन में भगवान  बुद्ध की प्रतिमा लगाई जा रही है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि भाजपा सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में विभिन्न विकास कार्यों के साथ नाहन शहर का सौंदर्यकरण किया गया है, धरोहर स्थलों का सुंन्दर बोर्ड बनाकर जन समर्पित किया गया है। शहर में उपलब्ध स्थलांें के अनुरूप छोटे-छोटे पार्क बनाए जा रहे है जिसमें माल रोड़ स्थित सुंदर पार्क, गोविंद गढ़ मोहल्ला में बच्चों का पार्क, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के समीप पार्क, लखदाता पीर के समीप पार्क और नाहन के समीप नैचर पार्क का बनना अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.