Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में 26 मई को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस होगा आयोजित
    सिरमौर

    सिरमौर में 26 मई को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस होगा आयोजित

    By Himachal VartaMay 12, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 12 मई -( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर में 26 मई 2022 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा तथा इस अवसर पर जिला के सभी सरकारी व निजी स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में स्वास्थ्य एवं परीवार कल्याण, महिला एवं बाल कल्याण व शिक्षा विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अधयक्षता करते हुए दी।
    उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाने का उद्देश्य 1 से 19 वर्ष के छोटे बच्चों और युवाओं को स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों की सहायता से कृमि मुक्त करना है ताकि उनका स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा बेहतर रहे।
    बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी खंड चिकित्सा अधिकारी 20 मई तक अपने-अपने चिकित्सा खंड के सभी स्कूलों के बच्चों की श्रेणी वार सूची तैयार करें। इसके लिए शिक्षा विभाग के उपनिदेशक सभी स्कूलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, खंड स्रोत समन्वयक तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रूपरेखा तैयार करें। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर सफल बनाने हेतु विद्यालय के शिक्षकों को आवश्यक ट्रेनिंग एवं दिशा निर्देश जारी करें।
    उपायुक्त ने बताया कि इस कार्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आशा वर्कर की सेवाएं भी ली जाएंगी, जोकि बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करने के साथ सूचियां तैयार करने व निर्धारित तारीख को खुराक से वंचित बच्चों का ब्यौरा तैयार करेंगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 02 से 05 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक देंगी और उसका रिकार्ड दर्ज करेंगी। इसी प्रकार, स्कूलों के अध्यापक बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक देंगे और हाजरी रजिस्टर में दर्ज करेंगे।
    उन्होंने बताया कि 01-02 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी खुराक दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, आशा वर्कर द्वारा स्कूल न जाने वाले बच्चों को खुराक दिलवाने के लिए सामुदायिक स्तर पर जागरूकता फैलाई जाएगी।
    उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को 24 तारीख तक सभी शिक्षण संस्थानों में दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    उपायुक्त ने इस उद्देश्य को सफल बनाने के लिए जिला के पंचायत प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्रो में आशा कार्यकर्ताओं को सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए की कोई भी बच्चा इस खुराक से न छूटे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.