Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अवैध खनन का गोरखधंधा मिली भक्ति से चल रहा है=नत्थू राम
    सिरमौर

    अवैध खनन का गोरखधंधा मिली भक्ति से चल रहा है=नत्थू राम

    By Himachal VartaMay 13, 2022
    Facebook WhatsApp
    पांवटा साहिब 13 मई (एसपी जैरथ)  ( हिमाचलवार्ता न्यूज):- अवैध खनन के लिए प्रदेश भर में सुर्खियों में रहने वाले पांवटा साहिब में सरकार और सरकारी तंत्र को झखझोड़ने वाला मामला पेश आया है। फॉरेस्ट गार्ड, माइनिंग कर्मचारियों और पत्रकारों पर हमला करने वाले खनन माफिया ने बीती रात माइनिंग इंस्पेक्टर का अपहरण कर लिया। माइनिंग इंस्पेक्टर पुलिसकर्मियों के साथ अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए यमुना किनारे गए हुए थे। इस दौरान उत्तराखंड खनन  माफिया के लोगों ने पुलिसकर्मियों को भी पीट-पीटकर घायल कर दिया।
    वही खनन माफिया के लोग अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए माइनिंग इंस्पेक्टर को उठाकर ले गए थे।  आपको बता दें कि हिमाचल सहित उत्तराखंड और हरियाणा का खनन माफिया दशकों से सक्रिय है। हर महीने करोड़ों के राजस्व की चपत हिमाचल सरकार को लगाई जा रही है। बीते 3 दिन पहले ही खनन माफिया ने पांवटा साहिब में ही फॉरेस्ट गार्ड पर जानलेवा हमले का प्रयास कर सरकारी तंत्र को चुनौती दी थी और अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। लेकिन माफिया के दबाव में काम कर रहा सरकारी तंत्र उस घटना से नहीं जागा , जबकि खनन विभाग के लोग कार्रवाई को अंजाम देने के लिए अवैध खनन स्थल पर पहुंच गए। 
    यहां पहले से ताक में बैठे माफिया के लोगों ने माइनिंग इंस्पेक्टर के साथ आए पुलिस कर्मियों के धुनाई कर डाली और माइनिंग इंस्पेक्टर को अगवा कर उत्तराखंड ले गए। माफिया के बुलंद हौसलों से जाहिर होता है कि माफिया की पहुंच कितनी ऊपर तक है। तीन दिन के भीतर सरकारी कर्मचारियों पर हमले और माइनिंग इंस्पेक्टर का अपहरण कर माफिया ने दूसरा बड़ा संदेश दिया है कि उनके सरकारी तंत्र में भीतर तक घुसपैठ है। छोटे कर्मचारी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। गौरतलब यह भी है कि पांवटा साहिब में अवैध खनन करने वालों पर हमले की यह पहली घटना नहीं है। माफिया के पुलिस विभाग में किस स्तर की सेटिंग है इसका वीडियो स्वयं जिला खनन अधिकारी बना चुके हैं। 
    प्रदेश सरकार और खनन विभाग के उच्च अधिकारियों तक सारी जानकारी पहुंचती है लेकिन कार्रवाई के नाम पर फिर वही लीपापोती का दौर शुरू हो जाता है।  लिहाजा एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष नाथूराम चौहान आग बबूला हो गए हैं। नाथूराम चौहान हालांकि इस मामले में बड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और उन्होंने इस घटना के खिलाफ जल्द पावटा बंद बुलाने की भी बात कही है। मगर प्रशासनिक अमला इस घटना और खनन माफिया की चुनौती को कितना गंभीरता से ले रहा है यह है पुलिस कार्रवाई में अभी तक नजर नहीं आया है। खनन माफिया के हाथों पिटे पुलिसकर्मियों ने माइनिंग इंस्पेक्टर को अगवा करने वाली गाड़ी के नंबर और लोगों के नाम तक उच्च अधिकारियों को उपलब्ध करवाएं हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि पुलिस इस मामले में कब तक और क्या कार्रवाई अमल में लाती है।
     पांवटा साहिब में पवित्र यमुना नदी सहित गिरी और बाता नदियों के किनारों पर जमकर अवैध खनन हो रहा है मगर हैरानी की बात यह है कि प्रदेश सरकार और उच्च अधिकारियों तक को जानकारी होने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होती। हालांकि फॉरेस्ट गार्ड पर हमले और माइनिंग इंस्पेक्टर की किडनैपिंग के बाद खनन माफिया पर कार्रवाई करना पुलिस विभाग की मजबूरी बन गई है। अब डीएसपी पांवटा कह रहे हैं कि इस संबंध में एफ आई आर दर्ज की गई है। माइनिंग इंस्पेक्टर की किडनैपिंग और पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.