Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»एकीकृत बागवानी विकास मिशन से फूलों की खेती कर सफल किसान बने सुरेन्द्र प्रकाश
    सिरमौर

    एकीकृत बागवानी विकास मिशन से फूलों की खेती कर सफल किसान बने सुरेन्द्र प्रकाश

    By Himachal VartaMay 15, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 15 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-   हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा किसानों व बागवानों की आय को बढ़ाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाए चलाई जा रही हैं, जिसके अर्न्तगत उन्हें आर्थिक सहायता तथा अनुदान प्रदान किया जाता है। इसी प्रकार की योजना एकीकृत बागवानी विकास मिशन है जिसमें फूलों की खेती के लिए किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
    एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना का लाभ उठाकर जिला सिरमौर के राजगढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत दारो देवरिया के गांव बरूडी के निवासी सुरेन्द्र प्रकाश ने फूलों की खेती कर जिला के सफल किसानों में अपनी अलग पहचान बनाई जिससे उनकी आर्थिकी भी मजबूत हुई है।
    सुरेन्द्र प्रकाश ने बताया कि उन्होंने उद्यान विभाग से फूलों की खेती करने के लिए 10 लाख रुपये का ऋण लिया जिस पर उन्हें पॉलीहाउस बनाने के लिए 85 प्रतिशत तथा फूल उगाने के लिए 302 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर की दर से अनुदान प्राप्त हुआ। उन्होंने अपनी एक हजार वर्ग मीटर जमीन पर 20 हजार फूलों के पौधे रोपित किए हैं जिससे उन्हें प्रतिवर्ष 4 से 5 लाख रुपये की आय प्राप्त हो रही है। उन्होंने अपनी फूलों की खेती द्वारा 5 लोगों को रोजगार भी दिया है।
    सुरेन्द्र प्रकाश का कहना है कि फूलों की बाजार में बहुत मांग है तथा वह अपने फूलों को चण्डीगढ़ तथा फूल मंडी गाजीपुर दिल्ली भेजते हैं, जहां उन्हें फूलों के अच्छे दाम प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि फूलों की खेती के लिए उन्होंने 4-4 फूट के बेड़ बनाये हैं तथा बीच में डेढ़ फूट का रास्ता रखा है ताकि वह फूलों की देखभाल तथा कटिंग आसानी से कर सकें। वह फूलों में ड्रिप सिंचाई विधि से सिंचाई करते हैं जिससे उनके समय की तथा पानी दोनों की बचत होती है। उन्होंने बताया कि वह अपने खेतों में वीजित, रेड गलो, वन्डर वाईट, जौली, कैलियोफ पिंक प्रजाति के खूबसूरत कार्नेशन फूलों की खेती कर रहे हैं।
    उन्होंने किसान, बागवान युवाओं से फूलों की खेती के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि फूलों की खेती में मेहनत की जाये तो अच्छी आमदनी प्राप्त की जा सकती है।
    फूलों की खेती के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत दी गई आर्थिक सहायता तथा अनुदान के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करते हुए सुरेन्द्र प्रकाश कहते हैं कि सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना के कारण ही वह आर्थिक रूप से सशक्त हो पाये हैं और उन्होंने 5 अन्य लोगों को रोजगार भी दिया है जिससे उन लोगों का भी गुजारा अच्छे से चल रहा है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.