शिमला। प्रधान आवासीय आयुक्त व मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू ने आज नई दिल्ली हिमाचल भवन में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की तथा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने प्रधान आवासीय आयुक्त द्वारा विभिन्न कार्यों तथा कर्मचारी कल्याण के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों की जानकारी दी। उन्होंने चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य में लोगों तथा कर्मचारियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के कार्यन्वयन के लिए दृढ़ संकल्प है।
उप-आवासीय आयुक्त विवेक महाजन ने सभी के स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल भवन में 16 जनवरी, 2020 को राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से इस सुविधा का लाभ उठाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर कर्मचारियों ने आवसीय आयुक्त दिल्ली में तैनात कर्मचारियों के लिए केन्द्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार के कर्मचारियों को हाऊस रेंट अलाउंस (एच.आर.ए.) देने की मांग की।
इस अवसर पर आवासीय आयुक्त कार्यालय, पर्यटन, सूचना एवं जन सम्पर्क व लिगल सैल के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Breakng
- विधानसभा उपाध्यक्ष 21 व 22 जून को सिरमौर प्रवास पर रहेंगे
- विद्युत उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगवाने में करें सहयोग- मुकेश कुमार
- एचआरटीसी बसों के सिरमौर में 16 रुट बंद कर जनता के साथ घोर अन्याय किया : मेलाराम शर्मा
- सुरक्षा जवानों के लिए राजगढ़, पांवटा व सराहां में 24 जून से 26 जून तक भर्ती शिविर होंगे
- शहर में अज्ञात चोरों ने एक साथ 4 वाहनों की बैटरियां उड़ाई, पुलिस जांच में जुटी
- केंद्र से मिली राहत राशि का प्रभावित के लिए इस्तेमाल करे सरकार : जयराम ठाकुर
Friday, June 20