Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हरिपुरधार के पास एक वाहन के खाई में गिरने से चार पर्यटक गम्भीर रूप से घायल
    सिरमौर

    हरिपुरधार के पास एक वाहन के खाई में गिरने से चार पर्यटक गम्भीर रूप से घायल

    By Himachal VartaMay 15, 2022
    Facebook WhatsApp
    रैणुका जी 15मई(हिमाचल वार्ता न्यूज) ( राजीवकुमार):- आज सिरमौर जिला  के हरिपुरधार के निकट डोम का बाग नामक स्थान पर हरियाणा से आ रहे पर्यटकों की एक गाड़ी डीएल 9सीएआर 8530 गहरी खाई में गिर गई जिसमें चार  पर्यटक गंभीर रुप से घायल हो गए। ये पर्यटक मारुति सेलेरियो कार में यमुनानगर से हरिपुरधार घूमने जा रहे थे परंतु प्रातः लगभग 6:30 बजे हरिपुरधार से 10 किलोमीटर पहले ही डोम का बाग नामक स्थान पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। पर्यटकों के इस वाहन को गिरने की सूचना बड़यालटा के बलदेव शर्मा ने उसी समय गांव वालों को दी जब वह  दुर्घटना स्थल के निकट घास काटने गया था। वाहन गिरने की सूचना मिलते ही बड़यालटा गांव के लोग पंचायत समिति अध्यक्ष मेलाराम शर्मा के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने गहरी खाई से पर्यटकों को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया। पंचायत समिति अध्यक्ष मेलाराम शर्मा ने स्वयं गंभीर रूप से दो घायल पर्यटकों को तुरंत अपनी गाड़ी से हरिपुरधार अस्पताल पहुंचाया परंतु अस्पताल में डॉक्टर ना होने पर उन्हें सगड़ाह अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल दो अन्य पर्यटकों को भी संगड़ाह अस्पताल भिजवाया जहां से उन्हें डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज अस्पताल नाहन के लिए रेफर कर दिया गया है।
    मेलाराम शर्मा ने तुरंत दुर्घटना की सूचना पुलिस चौकी हरिपुरधार के इंचार्ज गोविंद राम को दी और चौकी इंचार्ज पुलिस दलबल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्यों में सहयोग दिया। चौकी प्रभारी गोविंद राम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
    बचाव कार्यों में बड़यालटा गांव के बलदेव शर्मा, यशपाल शर्मा, बुधराम शर्मा, कमल शर्मा और सतपाल ठाकुर आदि आधा दर्जन लोगों ने  लगभग 200 मीटर गहरी खाई से घायलों को पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया जहां से पंचायत समिति अध्यक्ष ने उन्हें अस्पताल भिजवाया।
    वाहन चालक राहुल कुमार ने बताया कि उन्हें रात भर गाड़ी चलाने के कारण सुबह ड्राइव करते हुए ही नींद आ गई थी जिस कारण गाड़ी पैराफिट से टकराकर गहरी खाई में जा गिरी। घायलों में वाहन चालक राहुल कुमार पुत्र ओमप्रकाश उम्र 27 वर्ष निवासी उधमगढ़ दिल्ली, गुरदयाल सिंह पुत्र जगन सिंह आयु 51 वर्ष निवासी गांव व तहसील बिलासपुर यमुनानगर हरियाणा, विक्रम सिंह पुत्र जसमेर सिंह बिलासपुर, यमुनानगर हरियाणा और विजेंद्र सिंह पुत्र हंसराज आयु 40 वर्ष गांव डिका नाहरपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश शामिल है। खबर लिखे जाने तक घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.