Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने मनाली शरद उत्सव का शुभारम्भ किया
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने मनाली शरद उत्सव का शुभारम्भ किया

    By Himachal VartaJanuary 2, 2020
    Facebook WhatsApp

    मनाली शहर के लिए 163 करोड़ रुपये की मल निकासी योजना का शिलान्यास
    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू जिला के मनाली में नौवें राष्ट्रीय शरद उत्सव का शुभारम्भ किया। उन्होंने मनाली के सर्किट हाउस से शरद उत्सव परेड को रवाना किया और इससे पहले हिडिम्बा माता के मन्दिर में पूजा-अर्चना की। यह उत्सव 6 जनवरी तक चलेगा।
    मनु रंगशाला से अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को इसकी समृद्ध परम्पराओं, सांस्कृतिक विविधता के लिए जाना जाता है। मनाली के शरद उत्सव में विश्वभर से लाखो सैलानी भाग लेते हैं। इस उत्सव का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है और मनाली भी पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि 163 करोड़ रुपये से बनने जा रही मल निकासी योजना से मनाली शहर और आस-पास के क्षेत्रों को मल निकासी की सुविधा उपलब्ध होगी। प्रदेश सरकार मनाली को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित करने के लिए प्रयासरत है और यहां पर्याप्त अधोसंरचना विकसित की जाएगी, ताकि स्थानीय लोगों और सैलानियों को विभिन्न सुविधाएं मिल सकें।
    उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि आज मनाली में स्वच्छता, नशे के दुष्प्रभावों, गौ संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, कन्या भू्रण हत्या और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आयोजित समारोह में 153 से अधिक महिला मण्डलों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने भाग लिया। उन्होंने प्रभावशाली तरीके से अपना सन्देश लोगों तक पहुंचाने के लिए महिला प्रतिभागियों की सराहना की।
    मुख्यमंत्री ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए कुल्लू जिला के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि कुल्लू जिला की संस्कृति बहुत समृद्ध एवं विविध है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं पहाड़ी संस्कृति और परम्पराओं पर गर्व महसूस करते है और इन्हें प्रचारित व संरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रदेश और प्रदेश के लोगों से बहुत लगाव है। इसी तरह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी यहां से विशेष स्नेह था और मनाली के समीप प्रीणी में उनका घर भी है। उन्होंने कहा कि अटल सुरंग का निर्माण कार्य इस वर्ष जून माह के अन्त तक पूरा हो जाएगा और प्रधानमंत्री इसे राष्ट्र को समर्पित करेगे।
    उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटाना, तीन तलाक की प्रथा को समाप्त करना और नागरिकता संशोधन विधेयक के रूप में प्रधानमंत्री ने देश के लोगों को पिछले वर्ष बड़े तोहफे दिए।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि मनाली में लाईट एण्ड साउण्ड कार्यक्रम के आयोजन की घोषणा की। उन्होंने भेखली (मनाली) में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने और भेखली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में विज्ञान कक्षाएं आरम्भ करने की घोषणा की।
    उन्होंने घोषणा की कि गोशाल सड़क पर जीप योग्य पुल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाएं तट पर सड़क सुधार पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और मनाली में एक आॅडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा।
    मुख्यमंत्री ने महिला मण्डलों और स्वयंसेवी संस्थाओं की झांकियों को भी रवाना किया।
    मुख्यमंत्री ने इसके उपरान्त मनाली में 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे नागरिक अस्पताल का शिलान्यास किया। उन्होंने कलथ में 55 मीटर लम्बे स्पैन पुल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलचान के भवन का शिलान्यास भी किया।
    उन्होंने चयाल मनाली में वन विभाग के विश्राम गृह भवन, जगत सुख में ईको पार्क की आधारशिला रखने के साथ-साथ मनाली के लिए 163 करोड़ रुपये से तैयार होने वाली मल निकासी योजना की आधारशिला रखी।
    इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने मनाली विंटर हिल क्लाईंब कार रैली को रवाना किया। उन्होंने परिधी गृह मनाली में देवदार का पौधा भी रोपा। उन्होंने आयोजन समिति द्वारा तैयार की गई स्मारिका तथा सड़क सुरक्षा पर पोस्टर भी जारी किया। उन्होंने बलसारी गांव की 102 वर्षिय महिला थेलबारू देवी को सम्मानित भी किया।
    वन एवं परिहवन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने मनाली नगर में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कुल्लू जिला की विभिन्न मांगों और जरूरतों के प्रति हमेशा सहानुभूतिपूर्वक विचार किया है, जिससे जिला प्रगति और खुशहाली की राह पर आगे बढ़ा है।
    सांसद, रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि केन्द्र व राज्य की डबल ईंजन की सरकारों के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश विकास के मामले में देश का सबसे आदर्श राज्य बनने जा रहा है।
    उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा ने शरद उत्सव के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
    सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, विधायक सुरेन्द्र शोरी, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा धनेश्वरी ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन और भाजपा नेता युवराज बोध भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.