Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण
    सिरमौर

    नाहन में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण

    By Himachal VartaMay 16, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 16 मई ( हिमाचलवार्ता न्यूज)बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज धरोहर शहर नाहन में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का महिमा लाईब्रेरी परिसर में अनावरण हुआ। ऐतिहासिक महिमा लाईब्रेरी परिसर में स्थापित भगवान बुद्ध की अत्यंत खूबसूरत और आकर्षक प्रतिमा स्थानीय विधायक डा. राजीव बिन्दल के प्रयासों से अखिल भारतीय कोली समाज जिला सिरमौर के सौजन्य से स्थापित की गई है।
    भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री सुरेश कश्यप तथा विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल के कर कमलों द्वारा आज संपन्न हुआ।
    इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री सुरेश कश्यप ने कहा कि हमें भगवान बुद्ध के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। उन्होंने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हुए आज के आयोजन के लिए अखिल भारतीय कोली समाज के सिरमौर इकाई और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।
    श्री सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में डा. राजीव बिन्दल ने कई ऐतिहासिक और अभूतपूर्व विकास और सेवा के कार्यों को अंजाम दिया है। वर्तमान में नाहन क्षेत्र में 60 पुलों का निर्माण, स्वास्थ्य और शिक्षण संस्थानों का विकास, पेयजल के वितरण के साथ नाहन शहर का सौंदर्यकरण यह सब इस बात के गवाह हैं कि हमारी भाजपा सरकार और हमारे विधायक डा. बिन्दल ने कड़ी मेहनत और लगन से जनता की सेवा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में संपूर्ण सिरमौर जिला में विकास कार्यों को गति मिली है जिसमें सात हजार करोड़ रुपये की लागत का रेणुका डैम, मैडिकल कॉलेज नाहन और आईआईएम धौलाकुंआ भी शामिल है।

    डा. राजीव बिन्दल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि आज  16 मई का दिन हम सबके लिये खुशी, उल्लास, उमंग के साथ सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का दिवस भी है।  हम पिछले काफी लंबे समय से नाहन में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापना के लिये प्रयासरत थे, और आज जाकर हम सबके प्रयास फलीभूत हुए हैं।
    उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध मनुष्य के जीवन के हर पहलु का सिद्धांत रूप में मार्ग प्रशस्त करते हैं। मनुष्य कहां से आया, क्या करना है उसे, और कहां जाना है उसे, का संपूर्ण ज्ञान भगवान बुद्ध की शिक्षाओं में समाहित है।
    भारत की धरती विश्व की श्रेष्ठतम भूमि है, जिसमें सनातन धर्म जैसा विशाल वट वृक्ष आलोकित है जहां सनातन धर्म की उत्पत्ति हुई और सनातन विश्व के अनेक धर्म एवं मत संप्रदायों की जननी है।
    बौद्ध धर्म का उदय भारत की पवित्र धरा पर हुआ और विश्व भर में फैला। हमें गौरव है कि भगवान बुद्ध का अवतरण भारत की पवित्र भूमि में हुआ और विश्व ने बौद्ध धर्म को स्वीकार एवं अंगीकार किया।
    आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर नाहन की धरोहर और ऐतिहासिक धरा पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना, हमारी पीढ़ियांे को प्रेरणा देने के साथ मार्गदर्शन भी करती रहेंगी।
    भगवान बुद्ध की बहुत ही सुंदर और  आकर्षक प्रतिमा की स्थापना के लिये हम नाहन वासियों को कोटि कोटि बधाई देते हैं।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन की पवित्र भूमि पर शक्ति का प्रतीक महारानी झांसी लक्ष्मी बाई, संविधान निर्माता डा. भीम राव अम्बेडकर, महान देश भक्त महाराणा प्रताप, स्वामी विवेकानंद जैसे महा पुरूषों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे हमारी युवा पीढ़ी को राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को समझने और उसके विस्तार में प्रेरणा मिल सके।
    इस अवसर पर एक स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
    भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, अखिल भारतीय कोली समाज के जिला अध्यक्ष संजय पुंडीर, महासचिव संदीपक, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा, ओपी सैनी, प्रतिभा कौशिक, राकेश गर्ग, बीडीसी अध्यक्ष अनिता शर्मा, नगर परिषद अध्यक्षा श्यामा पुंडीर, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, पार्षद गण व शहर के अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.