Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में तेंदुए ने महिला पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से किया घायल।
    सिरमौर

    सिरमौर में तेंदुए ने महिला पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से किया घायल।

    By Himachal VartaMay 18, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 18 मई ( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र इन दिनों तेंदुएं आतंक मचा रखा है। गत दिनों तेंदुए ने एक किसान की 42 बकरियों को मार डाला था वही अब इसी इलाके के कोटापाब पंचायत में तेंदुए ने महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल किया है। महिला को परिजन गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गए हैं।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा पाब पंचायत के कोटा गांव की सत्या देवी सुबह घर से कुछ दूरी पर खेत में काम करने गई थी कि अचानक तेंदुए ने महिला पर हमला बोल दिया। महिला ने हिम्मत दिखाकर बड़ी मुश्किल से तेंदुए के चंगुल से छूटी और जोर जोर से चिल्लाने लगी महिला के चिल्लाने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।
    महिला तेंदुए के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाये है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले तेंदुए ने कोटा गांव में एक बाड़े में 42  बकरियों को अपना शिकार बनाया था। जिसके बाद क्षेत्र के ग्रामीण अब दहशत में हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है।
    पिछले कुछ वर्षों से इस क्षेत्र में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। तेंदुआ अब पालतू पशुओं के बाद मनुष्यों पर भी हमला कर रहे हैं। जिसके चलते ग्रामीणों में तेंदुए के डर से भारी दहशत पैदा हो गई है। उधर वन विभाग श्री रेणुका जी की डीएफओ उर्वशी ठाकुर ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर घटनास्थल पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.