Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»7 दिनों से टिक्कर गांव में नहीं हो रही पानी की सप्लाई, पानी की बूंद के लिए तरस रहे ग्रामीण
    सिरमौर

    7 दिनों से टिक्कर गांव में नहीं हो रही पानी की सप्लाई, पानी की बूंद के लिए तरस रहे ग्रामीण

    By Himachal VartaMay 19, 2022
    Facebook WhatsApp

     

    सराहां 19 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) : – सिरमौर जिला के पच्छाद उपमंडल की ग्राम पंचायत सराहां के टिक्कर गांव में पिछले 7 दिनों से पानी की एक भी बूंद नल से नहीं टपकी है। जिसके चलते टिक्कर गांव में अब पानी के लिए हाहाकार मचना शुरू हो गया है।

    टिक्कर सेरभराल उठाऊ पेयजल योजना पिछले 1 सप्ताह से बिजली की मोटर खराब होने से बंद पड़ी है। उठाऊ पेयजल योजना के बंद होने से टिक्कर, सेरभराल, बरासडा, कोटी,  कटोली व टिकरी गांव के हजारों लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। यहां तक की टिक्कर के ग्रामीणों को अब अपने पालतू पशुओं को पानी पिलाने के लिए भी पानी का संकट गहराता जा रहा है।

    ग्रामीण रतन सिंह,  संजय पाल, वीरेंद्र सिंह, रमेश पुंडीर, शशिपाल, जगदीश सिंह व अनुराज पुंडीर ने बताया कि पिछले 7 दिनों से टिक्कर गांव में पानी की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। लोगों को मजबूरन महंगे दाम देकर पानी का टैंकर खरीदने पढ़ रहे हैं। इसके साथ ही यह किसान बहुल गांव है।

    यहां पर सभी किसानों ने दुधारू पशु भी पाल रखे हैं।  पालतू पशुओ को पानी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। क्योंकि गांव के समीप जो जोहड था, वह सूखने वाला है।  अब दुधारू पशुओं के लिए भी पीने के लिए पानी एकमात्र उठाऊ पेयजल योजना का ही सहारा हैं।

    उधर सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ समय से बिजली की समस्या से उठाऊ पेयजल योजना की मोटर खराब हुई है। जिन्हें रिपेयर करने को दिया है। उम्मीद है जल्द ही मोटर रिपेयर होगी, तब पेयजल योजना चल पाएगी।

    टिक्कर गांव के ग्रामीण पानी ना होने के चलते कई बार जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, मगर अधिकारी उन्हें मात्र आश्वासन ही दे रहे हैं।

    जलशक्ति विभाग नाहन के अधिशासी अभियंता अभिषेक राणा ने बताया कि बिजली की समस्या के चलते टिक्कर सेरभराल पेयजल योजना की मोटर खराब हुई है, जिसे जल्द रिपेयर करवा लिया जाएगा। टिक्कर गांव में पानी की सप्लाई दोबारा से एक-दो दिनों में बहाल कर दी जाएगी

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.