नाहन 20 मई -( हिमाचलवार्ता न्यूज) जिला सिरमौर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में आगामी 23 मई को प्रातः 10 बजे कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 3 कंपनियों को लगभग 220 अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि मैसर्ज वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड बद्दी को 8वीं से 12वीं तक की शैक्षणिक योग्यता के युवाओं की ट्रेनी अप्रेंटिस के लिए आवश्यकता है व एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कम्पनी नाहन को स्नातक या स्नातकोत्तर शैक्षणिक योग्यता के युवाओं व युवतियों के अतिरिक्त एक्स सर्विसमैन की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त, पशुपति स्पिनिंग मिल्स कालाअंब को 6 ट्रेनी ऑपरेटर की आवश्यकता है जिनकी योग्यता आईटीआई फिटर, टर्नर व मैकेनिकल होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, न्यूनतम वेतन 9000 और अधिकतम वेतन अनुभव के आधार पर दिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 20 से 35 वर्ष होनी चाहिए तथा कैम्पस इंटरव्यू के लिए वह अपने साथ दो (2) पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी तथा अनुभव प्रमाण पत्र साथ ले कर आए।
जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इस बार जिला सिरमौर के सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों को केंपस इंटरव्यू की सूचना दी गई है। उन्होंने पंजीकृत अभ्यर्थियों से अपील की है कि सभी अपना मोबाइल नंबर अपडेट अवश्य करवाएं ताकि उन्हें समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले केंपस इंटरव्यू के बारे में जानकारी दी जा सके।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Tuesday, October 20