Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा साहिब में शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी, मामला दर्ज
    सिरमौर

    पांवटा साहिब में शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी, मामला दर्ज

    By Himachal VartaJune 2, 2022
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब 02 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- उपमंडल पांवटा साहिब में शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने हरियाणा निवासी की शिकायत पर मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश पुत्र मुलखराज निवासी गांधीनगर करनाल हरियाणा, ने पांवटा साहिब पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत कर्ता ने बताया कि उसके पास दो बेटे हैं। बड़े बेटे की शादी हो चुकी है जबकि छोटे बेटे कमल की शादी नहीं हुई।

    वह लड़की की तलाश में था कुछ दिन पहले इसे करनाल से एक आदमी ने रेखा नामक महिला का मोबाइल नम्बर दिया और उस आदमी ने बताया कि यह महिला विकासनगर एटनबाग जिला देहरादून उत्तराखंड की रहने वाली है। तभी ओम प्रकाश ने उस महिला से टेलीफोन के माध्यम से संपर्क किया।

    महिला ने इसे बताया कि शादी करवाने के 1,00,000 रुपये लगेंगे। जिस पर यह सहमत हो गया। इसके बाद इसने अपने लड़के की फोटो इसको भेज दी और उस महिला ने इसको लड़की की फोटो मोबाइल पर भेज दी।

    शादी के बाद जैसे ही इसने रेखा को एक लाख रुपये दिये तो रेखा 11,000 रुपये मांग इनाम के तौर करने लगी। जिसकी मांग पर ओमप्रकाश ने अपने बेटे पवन कुमार के गुगल पे नम्बर से कार्तिक अग्रवाल के गूगल पे नम्बर पर कर दिये।

    मामले की पुष्टि करते हुए  पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि ओमप्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420,120-B  के अधीन मामला पंजीकृत थाना में किया गया। मामले में आगे की कारवाई अम्ल में लाई जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.