नाहन 04 जून- ( हिमाचल वार्ता न्यूज) पावंटा विधानसभा क्षेत्र के मानपुर देवड़ा स्थित अमर शहीद सोहन सिंह के पैतृक गांव में उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज शहीद स्थल पर पत्नी रजनी देवी व माता रुकमणी सहित भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब, शिलाई क्षेत्र के अध्यक्ष करनैल सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर पुष्पांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय व शहीद सोहन सिंह अमर रहे के नारे लगाए।
इस मौके पर उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहां की देश के लिए शहीद होना गौरव की बात है। सोहन सिंह की शहादत क्षेत्र और पूरे देश के लिए गर्व की बात है उन्होंने शहीद परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी नौजवानों से राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर काम करने की अपील की एवं देश के लिए हमेशा मर मिटने के लिए तैयार रहने की बात की।
भूतपूर्व सैनिक सगंठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के अध्यक्ष करनैल सिंह ने शहीद सोहन सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहां की शहीद सिपाही सोहन सिंह 6वीं डोगरा रेजीमेंट मे तैनात थे। 2015 में ऑपरेशन राइनो के अंतर्गत ऑपरेशन इफाजत -1 के तहत मणिपुर में तैनात थे, 04 जून 2015 को सिपाही सोहन सिंह वीरगति को प्राप्त हुए।
इस मौके पर उपाध्यक्ष जिला परिषद अन्जना, उपाध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक सगंठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के सवर्णजीत, सह-सचिव गुरदीप, कोषाध्यक्ष तरुण गुरंग, मिडिया प्रभारी दिपू ठुंडू व नरेश कुमार, वरिष्ठ सदस्य नारायण बीरसांटा, निर्मल सिंह, चमेल नेगी, दीपचंद, विजेंदर, सतीश, जगदीश, मामचंद, सुरेन्द्र, दिपक, कपिल जगत सिंह, सुरेश कुमार और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Tuesday, October 20
