Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन की पार्षद के बेटे की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत
    सिरमौर

    नाहन की पार्षद के बेटे की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

    By Himachal VartaJune 4, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 04 जून (एसपी जैरथ) 🙁 हिमाचलवार्ता न्यूज) जिला मुख्यालय नाहन में श्री गुरुद्वारा साहिब के ठीक पीछे देर रात 12:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय अभिषेक सैनी पुत्र सूरज सैनी माता का नाम नीलम सैनी जोकि स्कूटी से मोहल्ला गोविंदगढ़ की और जा रहा था।

    घटना 12:15-12:30 बजे देर रात्रि की बताई जा रही है। जैसे ही अभिषेक गुरुद्वारा पार्किंग के पीछे तीखे मोड़ से गुजर रहा था तभी नीचे से आ रही 108 एम्बुलेंस से जा टकराया।

    दुर्घटना में अभिषेक सैनी बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस व 108 को सूचित किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और 108 मौके पर पहुंची।

    स्थानीय लोगों की मदद से 108 के माध्यम से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। बताया जा रहा है युवक की हॉस्पिटल पहुंचते ही मृत्यु हो गई थी।

    मौके पर सदर पुलिस के द्वारा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दुखद घटना के बाद शहर में शोक की लहर फैल गई है। युवक की माता नीलम सैनी नाहन नगर परिषद में पार्षद है।

    जबकि दादा रणधीर सैनी भाजपा के नेता भी हैं। युवक काफी हंसमुख और मिलनसार प्रवृत्ति का था जोकि अपने पिता का कारोबार संभाल रहा था। पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.