Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»टेक्निकल यूनिवर्सिटी में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, पर्यावरण के सतत विकास के लिए समाज का योगदान जरूरीः डीएफओ
    हमीरपुर

    टेक्निकल यूनिवर्सिटी में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, पर्यावरण के सतत विकास के लिए समाज का योगदान जरूरीः डीएफओ

    By Himachal VartaJune 4, 2022
    Facebook WhatsApp
    हमीरपुर: 04जून( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर के पर्यावरण विज्ञान विभाग ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि वन्य प्राणी मंडल हमीरपुर की डीएफओ डॉ. एलसी बंदना मुख्य वक्ता रही। वहीं यूनिवर्सिटी के कुलसचिव वशिष्ठ अतिथि रहे। डीएफओ ने पर्यावरण विज्ञान विभाग के स्टूडेंटस से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।
    उन्होंने कहा कि पर्यावरण के सतत विकास के लिए समाज के हर वर्ग योगदान जरूरी है, जिसमें स्टूडेंटस सबसे अहम भूमिका निभा सकते हैं। पर्यावरण संरक्षण के आधुनिक और पारंपरिक तरीकों को समन्वय होना चाहिए, ताकि पर्यावरण का संरक्षण हो सकें। उन्होंने स्टूडेंटस से पर्यावरण संरक्षण को लेकर आसपास के लोगों से संवाद करने का आग्रह किया। इस मौके पर अधिष्ठाता डॉ. जयदेव, पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्राध्यापक सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ऊर्जा के नए स्रोतों को विकसित करना होगा। हरित और सौर ऊर्जा का जहां उपयोग संभव हो, वहां सौर ऊर्जा के प्लांट व्यापक स्तर पर स्थापित होने चाहिए। जिससे पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकें। कुलपति ने कहा पर्यावरण विज्ञान विभाग के स्टूडेंटस से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नवाचार और शोध कार्य को को बढ़ावा देने का आह्वान किया, जिसके लिए तकनीकी विवि विद्यार्थियों की हर संभव सहायता करेगा।
    पर्यावरण विज्ञान विभाग के स्टूडेंटस ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर यूनिवर्सिटी परिसर में प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में पुराने मॉडल के घरों, मटका खाद, हमीरपुर जिला में पाई जाने वाली मेडिसिन प्लांट, आर्टिफिशियल ग्लेशियर के मॉडल बनाए। इससे पहले यूनिवर्सिटी के कुलपति और डीएफओ ने परिसर में अर्जुन और चंदन के पौधे रोपित कर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ
    किया। पर्यावरण विज्ञान विभाग विश्व वन महोत्सव तक इस अभियान को चलाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.