शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला के उप-नगर टुटू में नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में लोगांे को जागरुक बनाने के लिए गृह सम्पर्क अभियान का शुभारम्भ किया।
उन्होंने इस अधिनियम के बारे में दुकानदारों और आम जनता को पुस्तिकाएं वितरित कीं और उनको बताया कि नागरिकता संशोधन विधेयक अल्पसंख्यकों के विरुद्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि यह अधिनियम नागरिकता दने के लिए है और देश के किसी भी नागरिक की नागरिकता छीनने के लिए नहीं है।
बाद में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए जय राम राम ठाकुर ने कहा कि यह अधिनियम उन अल्पसंख्यक समुदायों की सहायता के लिए लाया गया है, जो पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक प्रताड़ना सह रहे हैं लेकिन इससे भारत में किसी की भी नागरिकता नहीं जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले को लेकर विपक्ष के नेता राजनीति कर रहे हैं और लोगांे को भ्रमित कर रहे हैं, जबकि यह अधिनियम किसी भी धर्म या सम्प्रदाय के खिलाफ नहीं है। विपक्ष इसे अल्पसंख्यकों के अहित में बताने की कोशिश कर रहा है जो निंदनीय है।
कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष एवं शिमला जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मेहता, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, भाजपा नेता डा. प्रमोद शर्मा और नगर निगम पार्षद विवेक एवं किरण बावा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Breakng
- अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
- नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
- कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
- नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
- 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
- पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
Friday, June 12