Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला सिरमौर में 5 जनवरी से ‘एक दिन पंचायत के नाम’ स्वच्छता अभियान की होगी शुरूआत
    हिमाचल प्रदेश

    जिला सिरमौर में 5 जनवरी से ‘एक दिन पंचायत के नाम’ स्वच्छता अभियान की होगी शुरूआत

    By Himachal VartaJanuary 5, 2020
    Facebook WhatsApp

    उपायुक्त सिरमौर आठ जनवरी को बाग पषोग, सैन की सैर पंचायत में लोगाें को करेंगे जागरूक
    नाहन। जिला सिरमौर को 5 जून, 2020 से पहले सम्पूर्ण पॉलीथीन मुक्त करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला प्रशासन 5 जनवरी से ‘एक दिन पंचायत के नाम’ स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करेगी।
    यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने देते हुए बताया कि इस अभियान में ज़िला कि सभी 228 पंचायतें भाग लेगी और 1278 महिला मण्डल 1504 वार्डों को पूर्णता पॉलीथीन मुक्त करने की दिशा में कार्य करेंगी। इसमें ज़िला के सभी युवक मण्डल, स्वंय सहायता समूह भी इस अभियान में शामिल होंगे।
    उन्हाेंने बताया कि जिला के सभी विकास खंड विकास अधिकारियों ने पहले ही सभी वार्डों को स्वच्छ करने के लिए महिला मण्डलाें को विभाजित किया है जोकि हर माह के पहले रविवार को अपने-अपने वार्डों में सफाई कर एकत्रित पॉलीथीन से वार्डों में पालीब्रिक्स बनाकर पॉली बैंच, पॉली शौचालय, फ्लावर पोट आदि बनाकर पॉलीथीन का निष्पादन करेगी।
    उन्होंने बताया कि हमे जल, जमीन और हवा को प्रदूषण मुक्त रखना होगा ताकि हमारी आने वाली पीढीया स्वस्थ रह सके। पृथ्वी तल पर जमा पॉलीथीन जमीन की जल सोखने की क्षमता खत्म कर रही जिससे भू-जल स्तर गिर रहा है कभी सुविधा के लिए बनाई गई पॉलीथीन आज सबसे बड़ी असुविधा का कारण बन गई है। आज पॉलीथीन पर्यावरण और मानव के स्वास्थ्य दोनों के लिए खतरनाक साबित हो रही है जिससे निजात पाने के लिए सभी को एक जुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है।
    उन्हाेंने कहा कि ‘एक दिन स्कूल के नाम’ स्वच्छता कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए एक दिन पंचायत के नाम अभियान चलाया जा रहा है ‘एक दिन स्कूल के नाम’ स्वच्छता कार्यक्रम पहले चरण के तहत, 879 स्कूलों के 27976 छात्रों ने 1825 किलोग्राम से अधिक पॉलिथीन एकत्र किया, 310 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई की और 631 पॉलीब्रिक्स बनाए। इसी प्रकार, अभियान के दूसरे चरण के तहत, 1152 स्कूलों के 52,042 छात्रों ने 3162 किलोग्राम से अधिक पॉलिथीन इकट्ठा किया और 605 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई की व 3766 स्थानीय निकायों के सदस्यों की मदद से 4804 पॉलीब्रिक्स बनाए। इसी प्रकार जिले के 2031 स्कूलों के कुल 80,018 छात्रों ने अब तक 4990 किलोग्राम पॉलीथिन एकत्र किया है, लगभग 916 किलोमीटर क्षेत्र की सफाई की और 5435 पॉलीब्रिक्स बनाए।
    उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को पूर्णता पॉलीथीन मुक्त करना है और लोगों को पॉलीथीन का इस्तेमाल न करने के बारे में जागरूक करना है और स्वच्छता के प्रति लोगों के व्यवहार में परिर्वतन लाना है।
    उन्हाेंने कहा कि हमे गीले और सुखे कुडे को अलग-अलग रखने की आदत डालनी चाहिए ताकि कूडे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान हो सके। उन्होंने कहा कि गलने सडने वाले पदार्थों से जैविक खाद तैयार की जा सकती है और साफ प्लास्टिक का प्रयोग सड़क निर्माण में किया जा सकता है जबकि गन्दी प्लास्टिक से पॉलीब्रिक्स बनाई जा सकती है, जिसका प्रयोग पोली बेन्च, दिवार इत्यादि बनाने में हो सकता है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में अभी तक 15 हजार से ज्यादा पॉलीब्रिक्स बनाई जा चुकी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.