श्री रैणुका जी 05जून( हिमाचल वार्ता न्यूज) रैणुका जी में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार को डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर कुब्जा पवेलियन के पास पौधारोपण किया गया। वही आर वी एन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों द्वारा पेंटिंग व स्लोगन राइटिंग करके जनहित का संदेश दिया गया। बच्चों के द्वारा मेला ग्राउंड व आसपास के क्षेत्र से प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करके बैगो में भरा। डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम ने बच्चों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्कूल की छुट्टी होने के बावजूद भी बच्चे पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। बच्चे प्रेरणा के स्रोत बने। उपायुक्त सिरमौर ने कहां की सिरमौर के लोग प्लास्टिक का यूज ना करें। इस दौरान डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम एडीसी मनीष यादव एसडीएम रजनीश कुमार सीईओ का विकास बोर्ड दीप राम शर्मा तहसीलदार ददाहु चेतन चौहान प्रधान ददाहु पंकज गर्ग प्रधान खाला क्यार शीला देवी फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारियों सहित कई लोग उपस्थित थे।
Breakng
- शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
- द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
- कैम्पस इंटरव्यू
- समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
- मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
Saturday, June 6
