Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़, बिक रहा है एक्सपायरी डेट सामान
    सिरमौर

    नाहन में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़, बिक रहा है एक्सपायरी डेट सामान

    By Himachal VartaJune 8, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन08जून (एसपी जैरथ)( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला सिरमौर में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ बेचे जाने का धंधा जबरदस्त तरीके से फल फूल रहा है। आम लोगों के स्वास्थ्य से हो रहे खिलवाड़ को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग भी नाकाम नजर आ रहा है। नाहन के एक उपभोक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एक दुकानदार की दुकान से उन्होंने रियल का जूस खरीदा था। घर जाकर जब उनके बच्चों ने रियल जूस के डिब्बे पर मैन्युफैक्चरिंग डेट देखी तो सबके होश उड़ गए। डिब्बे पर मैन्युफैक्चरिंग डेट 15 जुलाई 2021 लिखी हुई थी।

    जबकि अनार के जूस के इस डिब्बे के ऊपर साफ तौर पर यह भी लिखा हुआ था कि इसे केवल मैन्युफैक्चरिंग डेट के 6 माह तक ही यूज किया जा सकता है। हैरानी तो इस बात की है कि जूस के इस डिब्बे की एक्सपायरी डेट भी कई महीने ऊपर हो चुकी है बावजूद इसके लोगों को यह धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। पुख्ता जानकारी तो यह भी है कि बहुत सारे ऐसे दुकानदार हैं जिन का सामान रखे रखे एक्सपायर हो जाता है और उसे होलसेलर वापिस ले लेता है।

    जानकारी तो यह भी है कि एक्सपायरी डेट के लिए गए खाद्य पदार्थ की मैन्युफैक्चरिंग डेट को टेंपरिंग कर उसे बदल भी दिया जाता है। हैरानी तो इस बात की है कि अधिकतर खाद्य एवं पेय पदार्थों के डिब्बों पर मैन्युफैक्चरिंग डेट इतनी छोटी होती है कि जल्दी से नजर भी नहीं आती है। दुकानदार इन्हीं का फायदा उठाकर उपभोक्ताओं को एक्सपायर सामान बेच देते हैं। बड़ी बात तो यह है कि एक्सपायरी सामान बेचे जाने का धंधा ना केवल शहरों में बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा फल फूल रहा है।

    शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकतर दुकानों में बहुत सी ऐसी खाद्य वस्तुएं हैं जो कि एक्सपायर हो चुकी है बावजूद इसके उन्हें सीधे-साधे ग्राहकों को बेचा जाता है। बताया जा रहा है कि जिस दुकान से यह रियल जूस का डिब्बा लिया गया था उसका होलसेलर प्रभावशाली व्यक्ति है। थोड़े से मुनाफे के चक्कर में आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ किए जा रहे खिलवाड़ को लेकर विभाग भी आंखें मूंदे बैठा है। सूत्रों की माने तो ना केवल खाद्य पदार्थ बल्कि पानी की बोतलें एक्सपायरी डेट की बेची जा रही है।

    यही नहीं कुछ शातिर किस्म के दुकानदार ऐसे भी हैं जो एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थ को पैकेट से निकालकर खुले तौर पर बेचते हैं। गौरतलब हो कि कुछ महीनों पहले खाद्य सुरक्षा विभाग जिला सिरमौर के द्वारा टाटा का नकली नमक और कीड़े वाला ब्रेड क्रंब्स बेचने पर बड़ी कार्रवाई की गई थी। मगर प्रभावशाली व्यक्तित्व के चलते यह मामला दूसरों के लिए नसीहत ना बन पाया है। बरहाल, पैसा और प्रभाव के चलते लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले बेखौफ गोरखधंधे को अंजाम दे रहे हैं।

    उधर, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग अतुल कायस्थ का कहना है कि विभाग लगातार दुकानों का निरीक्षण करते रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अभी फिलहाल वह छुट्टी पर हैं मगर मामले की गंभीरता को देखते हुए फूड सेफ्टी ऑफिसर को निर्देश दे दिए गए हैं। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.