Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मैनकाइंड फार्मा कंपनी ने कफोटा में मैडीकल कैम्प लगाकर मरीजों को मुफ्त दवाइयां दी।
    सिरमौर

    मैनकाइंड फार्मा कंपनी ने कफोटा में मैडीकल कैम्प लगाकर मरीजों को मुफ्त दवाइयां दी।

    By Himachal VartaJune 8, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 08 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-  उत्तर भारत की प्रतिष्ठित मैनकाइंड फार्मा कंपनी ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए जगदीश चन्द जुनेजा ट्रस्ट की स्थापना कफोटा पांवटा साहिबमें की है जिसके अंतर्गत जगदीश चन्द जुनेजा चैरिटेबल अस्पताल पिछले कई वर्षों से चलाया जा रहा है . इस अस्पताल में सभी प्रकार के आधुनिक उपकरण और योग्य डॉक्टर्स तथा पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध हैं. इस अस्पताल की स्थापना का उद्देश्य क्षेत्र के लोंगों को सस्ते दर पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना है।
    अस्पताल प्रबंधन के डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि  आज़ादी के अमृत महोत्सव  वर्ष में मैनकाइंड अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के दूर दराज इलाके में 75  फ्री मेडिकल कैम्प लगाने का लक्ष्य रखा है, प्रबंधन ने तीन प्रकार के कैम्प उल्लेखित किये हैं , पहला जिसमें प्रायः सभी एक्सपर्ट करीब 8-10 डॉक्टर्स होंगे दूसरा कैम्प 3 एक्सपर्ट डॉक्टर्स होंगे जिसमे नेत्र रोग विशेषज्ञ , महिला व बाल रोग विशेषज्ञ तथा दन्त रोग विशेषज्ञ रहेंगे तीसरा बच्चों के लिए फ्री मेडिकल कैम्प हर रविवार को अस्पताल में ही लगाया जायेगा . सभी मेडिकल कैम्प पूर्णतः निःशुल्क होंगे जिसमे मौके पर जांच और सभी दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध होंगी.
    इसी श्रृखला में आज एक फ्री मेडिकल कैम्प क्षेत्रीय विकास समिति व व्यापार मंडल कफोटा के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया जिसमें डॉ. शैलेन्द्र रावल एम.डी. मेडिसिन,डॉ. अवकाश कुमार हड्डी रोग विशेषज्ञ , डॉ. राजुल चंचानी नेत्र रोग विशेषज्ञ , डॉ. अर्चना कश्यप बाल रोग विशेषज्ञ ,डॉ.आशिमा दन्त रोग विशेषज्ञ और डॉ. अमित मंगला  नाक , कान व गला रोग विशेषज्ञ व पैरा मेडिकल स्टाफ ने लगभग 350 रोगियों की जांच की उनका परिक्षण किया और उन्हें निःशुल्क दवाइयां दी गईं.।
    . 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.