Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर के कांडो च्योग के हर्षित का आर्मी ऑफिसर के लिए चयन।
    सिरमौर

    सिरमौर के कांडो च्योग के हर्षित का आर्मी ऑफिसर के लिए चयन।

    By Himachal VartaJune 13, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 13 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सिरमौर जिला की कमरऊ तहसील के छोटे से गांव कांडो च्योग  का युवा हर्षित चौहान भारतीय सेना में लैफ्टिनेंट बना। ईएमए देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद हार्षित चौहान विधिवत रूप से भारतीय सेना का हिस्सा बने।

    इस मौके पर हर्षित चौहान के परिजन इस मौके के गवाह हर्षित चौहान की माता शांता चौहान,पिता ध्यान सिंह चौहान के अलावा दादा नताराम चौहान, चाचा सेवानिवृत नायब सुबेदार भवान सिंह चौहान, बुआ तारा तोमर व  उनका बेटा विवान तोमर भी बने।

    परिजन अपने बेटे की इस उपलब्धि से गदगद हैं। हर्षित चौहान  पहली जुलाई से आर्मी की बॉम्बे इंजीनियर रेजीमेंट में अपनी सेवाएं देगा। 2018 में एनडीए के लिए हुआ था सिलेक्ट हर्षित चौहान ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा सेंट मैरी स्कूल कसौली से हुई। इस स्कूल से उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा उत्तीण की।

    इसके बाद सोलन के बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल से जमा दो की परीक्षा पास की।  इसी दौरान साथ में एनडीए के लिए भी एप्लाई किया और पहले ही प्रयास में उनका चयन नेशनल डिफेंस अकादमी खड़कवासला महाराष्ट्र के लिए हुआ। वर्ष 2018 में उनका चयन एनडीए के लिए हुआ था।

    तीन साल तक एनडीए प्रशिक्षण लेने के बाद एक साल आईएमए देहरादून में प्रशिक्षण लिया और शनिवार को पासिंग आउट परेड के साथ ही वह भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करने का जो उन्हें सौभाग्य मिला है।यह उनके लिए गौरव की बात है।

    हर्षित चौहान ने बताया कि उन्हें आर्मी में जाने की प्रेरणा कसौली सेंट मैरी स्कूल से मिली। उनका स्कूल आर्मी कंटोनमेंट एरिया में था और रोज आर्मी के लोग ही उन्हें अक्सर दिखते थे। स्कूल में अधिकतर कार्यक्रमों में आर्मी आफिसर आते थे।

    हर्षित चौहान के पिता ध्यान सिंह चौहान कलस्टर यूनिवर्सिटी मंडी में  कंट्रोलर के पद पर कार्यरत हैं और माता शांता चौहान शिमला के बालूगंज स्थित हिमाचल अस्पताल ऑफ मेंटस हैल्थ एंड रिहेब्लीटेशन में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर तैनात हैं।

    उन्होंने कहा कि उनका बेटा देश सेवा के लिए चुना गया है। यह उनके लिए गर्व की बात है। हर्षित की छोटी बहन मानसी चौहान हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ती है। उसे भी अपने बड़े भाई के आर्मी ऑफिसर बनने पर बेहद खुशी है

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.