Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में भव्यता के साथ हुआ हनुमान जी की मूर्ति का स्थापना
    सिरमौर

    नाहन में भव्यता के साथ हुआ हनुमान जी की मूर्ति का स्थापना

    By Himachal VartaJune 14, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 14 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- नाहन के ऐतिहासिक कालिस्तान तलाब के समीप राम भक्त हनुमान जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई। मूर्ति स्थापना से पहले पंडित वेदाचार्य विजयरमल और पंडित कमलेन्दर शर्मा के दिव्य मन्त्रों के बीच हवन-पूजन आदि किया गया। आयोजित हवन में भारी संख्या में हनुमान भक्तों ने पूर्णाहुति दी। मूर्ति स्थापना के बाद स्थानीय महिलाओं के द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।

    बता दें कि यह ऐतिहासिक स्थल है जिसके कुछ क़दमों की दूरी पर सिद्ध शक्तिपीठ कालिस्तान मंदिर है। जिस स्थान पर मूर्ति की स्थापना की गई है कभी यहाँ गुड़ियों का मेला लगा करता था। जिसमें विशेष रूप से बच्चों की उपस्थिति होती थी। बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बतौर प्रेरणा कुश्तियों का आयोजन करवाया जाता था। जिसमें देश के नामी पहलवान हिस्सा लिया करते थे।

    तालाब के नजदीक ही हनुमान की मूर्ति स्थापित की गई थी जिसपर पहलवान और बच्चे पहले नतमस्तक हुआ करते थे। कुछ अरसा बाद इस स्थान से मूर्ति को हटाकर यहाँ पर अन्य धर्म की एक मजार स्थापित कर दी गई थी। हिन्दू समाज के द्वारा मजार को भी पूजा गया मगर आसपास प्राकृतिक घटित हुई कई घटनाओं को लेकर जब जानकारी जुटाई गई तो इसमें फिर से मूर्ति स्थापना करने की बात कही गई।

    जिसके बाद इस स्थान पर हिन्दू समाज के द्वारा मूर्ति स्थापना की गई। हिन्दू समाज के द्वारा बरगत के पेड़ के साथ भव्य मंदिर स्थापित किया गया। जहाँ पहले से ही भगवान भोले नाथ शिव परिवार सहित विराजमान है। जबकि आज मंगलवार को बजरंगबली की मूर्ति की स्थापना भी की गई। मूर्ति स्थापना को लेकर शहर में खुशी का माहौल है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.