Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»डोईयांवाला में कारगिल अमर शहीद कुलविंदर सिंह की पुण्यतिथि का आयोजन..
    सिरमौर

    डोईयांवाला में कारगिल अमर शहीद कुलविंदर सिंह की पुण्यतिथि का आयोजन..

    By Himachal VartaJune 15, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 15 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज):- अमर शहीद व कारगिल योद्धा कुलविंदर सिंह के पैतृक गांव डोईयांवाला स्थित शहीदी स्थल पर भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र व परिवार तथा गांव एवं शहीद कुलविंदर सिंह राजकीय उच्च विद्यालय गिरी नगर के छात्रों ने मिलकर अमर शहीद कुलविंदर सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष विरेन्द्र चौहान ने शहीद कुलविंदर सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

    शहीद सिपाही कुलविंदर सिंह 1990 से 18वीं गढ़वाल राइफल मे तैनात थे। ऑपरेशन कारगिल विजय दिवस के अंतर्गत जम्मू कश्मीर के कारगिल में तैनात थे। 14 जून 1999 को सिपाही कुलविंदर सिंह और उनके साथियों को तोलोलिंग पहाड़ियों में दुश्मन के छुपे होने का अंदेशा हुआ इसलिए उन्होंने दुश्मन पर धावा बोल दिया। सिपाही कुलविंदर सिंह को सीने में कई गोलियां लगी थी।

    लेकिन अपनी परवाह न करते हुए मातृभूमि की रक्षा में लीन होकर पाकिस्तानी घुसपैठियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। इस मौके पर माता-पिता शकुंतला देवी व ज्ञानचंद, धर्मपत्नी मेलो देवी व पुत्र अंकित सिंह तथा भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के सदस्यों तथा शहीद कुलविंदर सिंह राजकीय उच्च विधालय गीरिनगर के छात्रों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उसके उपरांत राष्ट्रगान व तदोपरांत उपस्थित सभी लोगों ने शहीद कुलविंदर सिंह के स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.