Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर की खुशहाली व समृद्धि के लिए उपायुक्त कार्यालय में आयोजित हुआ हवन
    सिरमौर

    सिरमौर की खुशहाली व समृद्धि के लिए उपायुक्त कार्यालय में आयोजित हुआ हवन

    By Himachal VartaJune 17, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 17 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला की खुशहाली और सद्भावना को लेकर उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ तथा कानूनगो पटवारी एसोसिएशन के द्वारा यज्ञ व भंडारा आयोजित किया गया। बड़ी बात तो यह है कि यह आयोजन करीब 3 वर्षों के बाद किया गया है। जबकि इससे पहले लॉकडाउन व कोरोना के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। शुक्रवार को हवन का आयोजन उपायुक्त परिसर में किया गया। जिसमें उपायुक्त जिला सिरमौर आरके गौतम, अतिरिक्त उपायुक्त मनेष कुमार, एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, डीआरओ नारायण सिंह यज्ञ में मुख्य रूप से शामिल रहे।

    जबकि उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सत्येंद्र ठाकुर, कानूनगो पटवारी एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मपाल सहित तमाम उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी पूर्णाहुति में शामिल रहे। उपायुक्त आरके गौतम का कहना है कि उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ के द्वारा आयोजित किया जाने वाला यज्ञ व भंडारा हर वर्ष आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खुशहाली, शांति और सद्भावना बनी रहे इसको लेकर इस हवन पूजन आदि का आयोजन किया गया है।

    गौरतलब हो कि उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ के द्वारा सुबह करीब 8:00 बजे के आसपास पूजन शुरू किया गया। जिसके बाद यज्ञ का आयोजन हुआ। आयोजित यज्ञ में तमाम कर्मचारियों के द्वारा पूर्ण आहुति दी गई। तो वहीं करीब 12:30 बजे के आसपास एसएफडीए हॉल में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। बड़ी बात तो यह है कि भंडारा प्रसाद बनाने के लिए महासंघ के द्वारा मंडी से विशेष रूप से भोटी बुलाए गए थे। वही उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सत्येंद्र ठाकुर ने तमाम लोगों से आह्वान करते हुए भंडारा प्रसाद ग्रहण करने का निमंत्रण भी दिया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.