Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में 29 मल्टी टास्क वर्कर के लिए चयन प्रक्रिया हुई शुरू
    सिरमौर

    नाहन में 29 मल्टी टास्क वर्कर के लिए चयन प्रक्रिया हुई शुरू

    By Himachal VartaJune 17, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 17 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में खाली पड़े पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर के पदों को भरने की कवायद शुरू हो गई है। शिक्षा खंड नाहन ब्लाक के अंतर्गत 29 पदों के लिए विभाग को 316 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों के बाद 15 जून से 18 जून तक आवेदनकर्ताओं की काउंसलिंग और उनके डाक्यूमेंट्स की जांच शुरू कर दी गई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 21 प्राइमरी तथा 8 मिडिल स्कूलों के लिए पार्ट टाइम मल्टीटास्क वर्कर रखे जा रहे हैं। बता दें कि इस चयन प्रक्रिया में बनाए गए पैनल में एसएमसी प्रधान संबंधित स्कूल मेंबर, सचिव खंड शिक्षा अधिकारी तथा एसडीएम को चेयर पर्सन बनाया गया है।

    बड़ी बात तो यह है कि इस चयन प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के लिए अंको को आधार बनाया गया है। जिसमें कुल 38 अलग-अलग कैटेगरी रखी गई है। उन 38 कैटेगरी के आधार पर ही अंक निर्धारित किए जाएंगे। ऐसे में जिनके ज्यादा अंक होंगे उन पात्र आवेदनकर्ताओं को जॉइनिंग कराई जाएगी।

    हालांकि, कुछ आवेदनकर्ताओं ने इसमें भी घोटाले की आशंका जताई है। लोगों का कहना है कि कुछ आवेदनकर्ताओं ने फर्जी तरीके से क्राइटेरिया के सर्टिफिकेट बनवाए हैं। वही मेंबर सचिव महिमा दत्त ने स्पष्ट करते हुए कहा कि काउंसलिंग के बाद जांच प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ निभाई जा रही है।

    उन्होंने कहा कि बनाए गए पैनल में बड़ी बारीकी से निवेदनों की जांच की जा रही है। काउंसलिंग पैनल में कार्यालय अधीक्षक गुरु प्रकाश व शरद चंद्र आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.