Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»देश में अब लोकतंत्र नहीं बल्कि मोदी तंत्र- आई एन मेहता
    सिरमौर

    देश में अब लोकतंत्र नहीं बल्कि मोदी तंत्र- आई एन मेहता

    By Himachal VartaJune 18, 2022
    Facebook WhatsApp


    No-longer-democracy-in-the-.jpgनाहन 18 जून (एसपी जैरथ)( हिमाचल वार्ता न्यूज):- देश में भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को खत्म कर अब मोदी तंत्र चला दिया है। यह बात आज प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रवक्ता आई एन मेहता ने नाहन में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने केंद्र की मोदी व प्रदेश की जयराम सरकार पर जमकर तीखे हमले बोले। उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर आतुर है। मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं का निजीकरण कर उनका भगवाकरण कर रही है। यही नहीं मौजूदा समय प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी भाजपा के फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन के रूप में कार्य कर रही है।

    उन्होंने कहा कि ईडी का दुरुपयोग कर राहुल गांधी को इस मामले में प्रताड़ित किया जा रहा है जिसके लिए उन्हें 2015 में ही ईडी के द्वारा पूरी तरह से क्लीनचिट दी गई थी। उन्होंने एक बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि एक्ट में प्रावधान है कि जब तक किसी भी मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता तब तक किसी से भी पूछताछ नहीं की जा सकती है। बावजूद इसके केंद्र की भाजपा सरकार ईडी का दुरुपयोग कर इसे हथियार बना विपक्ष व देश की जनता के साथ बड़ा धोखा कर रही है।

    उन्होंने कहा कि देश में जब भी कहीं चुनाव आते हैं तो भाजपा सरकार एनफोर्समेंट एजेंसियों का विपक्ष के खिलाफ असंवैधानिक रूप से इस्तेमाल करते हुए विपक्ष के नेताओं पर कार्यवाही करती है। आई एन मेहता ने कहा कि जल्द ही देश के राष्ट्रपति का चुनाव होने जा रहा है जिसमें कांग्रेस की ओर से एक सशक्त उम्मीदवार देश की सेवा के लिए उतारा जा रहा है। मेहता ने कहा कि यही बड़ी वजह है कि इस चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी को क्लीन चिट दिए जाने के बाद घंटो घंटो तक पिछले 4 दिनों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस के द्वारा देश व प्रदेश में व्यापक आंदोलन चलाकर देश को लोकतंत्र की हत्या करने से बचाया जाएगा। आई एन मेहता ने कहा कि भाजपा सरकार ने अग्निवीर योजना चलाकर देश के करोड़ों युवाओं को धोखा दिया है। अग्निवीर योजना के खिलाफ जहां पूरे देश भर में युवा सड़कों पर उतरे हुए हैं तो वही आज शनिवार को प्रदेश कांग्रेस द्वारा शिमला में एक बड़ा प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सेना में भर्ती के नाम पर आत्मघाती अग्निवीर योजना का विरोध कर रहे युवाओं पर सरकार ने जमकर लाठियां भांजी।

    उन्होंने कहा कि सरकार इसका विरोध करने वालों के ऊपर झूठे मुकदमे भी बना सकती है। मगर प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग यह ऐलान करता है कि किसी भी युवा के खिलाफ अगर इस मसले को लेकर झूठा मुकदमा बनाया जाता है तो उसको निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि जब तक अग्निवीर योजना को वापस नहीं लिया जाएगा कांग्रेस उन समस्त बेरोजगार युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विरोध में शामिल रहेगी। वही आई एन मेहता ने प्रदेश सरकार पर भी जमकर हमला बोला।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीते 4 वर्षों में भाजपा की जयराम सरकार ने अगर कुछ किया है तो वह एक से बढ़कर एक घोटाले किए हैं। आई एन मेहता ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा कोरोना जैसी आपदा के दौरान देश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य घोटाला, छात्रवृत्ति घोटाला तथा पुलिस भर्ती में प्रश्न पत्र बेचे जाने जैसे अनेकों अनेक घोटाले किए हैं। उन्होंने पुलिस भर्ती मामले में एक बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि जब सरकार के पास सबोर्डिनेट कमिशन था तो पुलिस के द्वारा पेपर क्यों बनवाया व करवाया गया।

    उन्होंने कहा कि इस मामले में चोर और कोतवाल दोनों ही पुलिस है तो इसमें निर्दोष बच्चों का क्या कसूर जिन पर बेवजह मामले बनाए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की जयराम सरकार पूरी तरह से असफल रही है। प्रदेश का कर्मचारी वर्ग जहां अपने हक के लिए आवाज उठाता है तो उन पर लाठियां बरसाई जाती है यही नहीं उनके दूरदराज क्षेत्रों में स्थानांतरण तक कर दिए जाते हैं। आई एन मेहता ने कहा कि प्रदेश की जनता अब चुनावों के इंतजार में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यदि कांग्रेस की सरकार आती है तो सबसे पहला कार्य ओपीएस बहाली का किया जाएगा।

    गौरतलब हो, आई एन मेहता सिरमौर के नाहन में एक थे दिन के प्रवास पर रहे। पत्रकार वार्ता से पूर्व जिला सिरमौर विधि विभाग के द्वारा आई एन मेहता का जोरदार स्वागत किया गया। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने चार्ज सीट फ्रेम किए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस के द्वारा भाजपा के तमाम काले कारनामों को चार्जशीट में शामिल किया गया है। जल्द ही इसका खुलासा भी किया जाएगा। सिरमौर कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि विचारों में मतभेद हो सकते हैं मगर विचारधारा सबकी कांग्रेसी है। जिला में कहीं पर भी किसी भी तरह की कोई भी गुटबाजी नहीं है।

    पत्रकार वार्ता के दौरान जिला सिरमौर कांग्रेस अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर, जिला सिरमौर विधि विभाग के अध्यक्ष व जिला सिरमौर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट विरेंद्र पाल, जिला विधि विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा, अधिवक्ता प्रशांत ठाकुर, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद इकबाल, अधिवक्ता विवेक ठाकुर, आर एस कपूर, करण ठाकुर, वीरेंद्र सिंह, संजय थापा, जसप्रीत सिंह आदि अधिवक्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.